इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका के बिलोक्सी शहर के पास रेल क्रॉसिंग पर मालगाड़ी और वैन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में वैन चालक समेत पांच लोगों की जान चली गई।
अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बिलोक्सी से लगभग 72 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में विगिंस शहर के पास ग्रामीण मिसिसिपी में एक रेल क्रॉसिंग पर हुआ।
रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना तब हुई, जब कैनेडियन पैसिफिक कंसास सिटी की एक मालगाड़ी रेल क्रॉसिंग पर एक वाहन से टकरा गई। वहीं इस दुर्घटना में ट्रेन में सवार किसी को भी चोट नहीं आई। इस त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।” स्टोन काउंटी शेरिफ कार्यालय दुर्घटना की जांच कर रहा है।