Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में वाहनों का उत्पादन और बिक्री अधिक

May 12, 2025

चीन में वाहनों का उत्पादन और बिक्री अधिक

इस साल के पहले चार महीनों में चीन में वाहनों का उत्पादन और बिक्री दोनों एक करोड़ से अधिक रही, जो इतिहास में पहली बार है। चीनी ऑटोमोबाइल निर्माता संघ ने 12 मई को ये आंकड़े जारी किए।

आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले चार महीनों में चीन में वाहनों का उत्पादन और बिक्री क्रमशः 1 करोड़ 1 लाख 75 हजार और 1 लाख 60 हजार थी, जो पिछले साल की इसी अवधि से 12.9 प्रतिशत और 10.8 प्रतिशत अधिक है। इनमें नवीन ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री क्रमशः 44 लाख 29 हजार और 40 लाख थी, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 48.3 फीसदी और 46.2 फीसदी ज्यादा है। नए वाहनों की बिक्री में नवीन ऊर्जा वाहनों का अनुपात 42.7 प्रतिशत रहा।

आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी से अप्रैल तक वाहनों का निर्यात 19 लाख 37 हजार रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 6 प्रतिशत है। इनमें नवीन ऊर्जा वाहनों का निर्यात 6 लाख 42 हजार था, जिसकी वृद्धि दर 52.6 फीसदी है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: एक्टर प्रकाश राज पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें