Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों के बीच वीडियो वार्ता

December 13, 2022

चीन और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रियों के बीच वीडियो वार्ता

12 दिसम्बर को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क-चिन के साथ वीडियो वार्ता की।
वार्ता में वांग यी ने कहा कि कुछ समय पहले चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सेक-ओक के साथ बाली द्वीप में सफल भेंटवार्ता की और चीन-दक्षिण कोरिया संबंधों के आगे विकास के लिए स्पष्ट दिशा निर्धारित की। हाल में अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में परिवर्तन हो रहा है। चीन दक्षिण कोरिया के साथ दोनों देशों के राजाध्यक्षों के बीच संपन्न अहम सहमतियों का कार्यान्वयन करने को तैयार है।

वांग यी ने अमेरिका द्वारा बनाया गया तथाकथित “चिप और वैज्ञानिक बिल” और “मुद्रास्फीति में कमी की बिल” आदि पर अपना रुख प्रकट किया। उन्होंने जोर दिया कि अमेरिका की कार्रवाई ने चीन और दक्षिण कोरिया समेत विभिन्न देशों के न्यायपर्ण हितों को नुकसान पहुंचाया है। अमेरिका ने फिर एक बार साबित किया है कि अमेरिका निर्माता की जगह अंतर्राष्ट्रीय नियमों को बर्बाद करने वाला है। सभी देशों को एक साथ भूमंडलीकरण विरोधी पुरानी सोच और एकतरफा वैश्वीकरण और एकतरफा बदमाशी के खिलाफ कदम उठाने चाहिए और एक साथ सच्चे बहुपक्षवाद की रक्षा करनी चाहिए।

दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री पार्क-चिन ने कहा कि दक्षिण कोरिया सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के सफल आयोजन को बधाई देता है। आशा है कि चीन पूर्वोत्तर क्षेत्र और विश्व की शांति और स्थिरता के लिए और बड़ा योगदान दे सकेगा। दक्षिण कोरिया ने कुछ समय पहले दोनों देशों के राजाध्यक्षों द्वारा बाली द्वीप में आयोजित भेंटवार्ता का सक्रिय मूल्यांकन किया और माना कि यह वार्ता नये युग में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने का मील का पत्थर है। दक्षिण कोरिया चीन के साथ दोनों के बीच प्राप्त अहम सहमतियों का कार्यान्वयन करेगा और द्विपक्षीय संबंधों के निरंतर और ऊंचे स्तर वाले विकास को आगे बढ़ाएगा।
वार्ता में दोनों ने कोरिया प्रायद्वीप और समान दिलचस्पी वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सवालों पर भी चर्चा की।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें