Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनाव जीतने पर Elon Musk को सलाहकार बनाना चाहते हैं Vivek Ramaswamy

August 28, 2023

चुनाव जीतने पर Elon Musk को सलाहकार बनाना चाहते हैं Vivek Ramaswamy

वाशिंगटनः पहली रिपब्लिकन प्राथमिक बहस के बाद, भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार विवेक रामास्वामी ने कहा है कि अगर वह 2024 का राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं, तो एलन मस्क को सलाहकार के रूप में रखना चाहेंगे। पिछले हफ्ते आयोवा के टाउन हॉल में एक मतदाता ने 38 वर्षीय उद्यमी से पूछा था कि वह निर्वाचित होने पर किससे मार्गदर्शन लेंगे, तो रामास्वामी ने कहा कि वह ‘कोरी ताजा धारणा‘ वाले लोगों को लाना चाहते हैं। रामास्वामी ने कहा, कि ‘मुझे हाल ही में एलन मस्क को बेहतर तरीके से जानने में मजा आया है, मुझे उम्मीद है कि वह मेरे दिलचस्प सलाहकार होंगे, क्योंकि उन्होंने ट्विटर से 75 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।‘

रामास्वामी ने पहले ट्विटर पर मस्क के प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि वह उसी तरह सरकार चलाएंगे, जैसे मस्क सोशल मीडिया कंपनी चलाते हैं। रामास्वामी ने पिछले हफ्ते फॉक्स न्यूज पर एक साक्षात्कार में कहा था, ‘उन्होंने ट्विटर पर जो किया, वह इस बात का एक अच्छा उदाहरण है कि मैं प्रशासनिक राज्य के लिए क्या करना चाहता हूं।‘ रामास्वामी ने कहा, कि ‘उन्होंने ट्विटर के माध्यम से एक एक्स लगाया, मैं प्रशासनिक राज्य के माध्यम से एक बड़ा एक्स लगाऊंगा।‘ टेक अरबपति ने टॉक शो होस्ट टकर कार्लसन के साथ रामास्वामी के साक्षात्कार का जिक्र करते हुए सबसे कम उम्र के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को ‘बहुत आशाजनक उम्मीदवार‘ कहा था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें