Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने क्रमशः मिस्र और क्यूबा के विदेश मंत्रियों से की फोन पर बात

March 13, 2026

वांग यी ने क्रमशः मिस्र और क्यूबा के विदेश मंत्रियों से की फोन पर बात

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 12 मार्च को मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अबदलती के साथ फ़ोन पर वार्ता की। इस मौके पर अबदलती ने क्षेत्रीय स्थिति और मिस्र के रुख का परिचय दिया और कहा कि मिस्र युद्ध के हालात को लेकर बहुत चिंतित है। यूएन सुरक्षा परिषद ने हाल में प्रस्ताव पारित किया। मिस्र विभिन्न पक्षों से संयम बरतने का आग्रह करता है, ताकि क्षेत्रीय उथल-पुथल बिगड़ने से बच सके। मिस्र चीन के संतुलित व निष्पक्ष रुख और महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करता है और चीन के साथ संपर्क घनिष्ठ बनाना चाहता है, ताकि स्थिति शीघ्र ही शिथिल हो सके।

ये भी पढ़ें :

वहीं, वांग यी ने चीन का सैद्धांतिक रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार देश होने के नाते चीन और मिस्र दोनों वार्ता के ज़रिए क्षेत्रीय समस्या हल करने का पक्ष लेते हैं और बल प्रयोग का विरोध करते हैं। मध्य-पूर्व क्षेत्र में चल रहा युद्ध स्थानीय लोगों के लिए ज्यादा परेशानी लाएगा, क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डालेगा और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय सुरक्षा व स्थिरता को नुकसान पहुंचेगा। शीघ्र ही युद्धविराम अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आम सहमति है। चीन मिस्र समेत क्षेत्रीय देशों के साथ संपर्क और समन्वय कायम रखना चाहता है, ताकि शांति साकार करने में रचनात्मक भूमिका निभाई जा सके।

उधर, वांग यी ने क्यूबा के विदेश मंत्री ब्रूनो रोड्रिगेज के साथ फ़ोन पर बात की। ब्रूनो रोड्रिगेज ने मौजूदा स्थिति का परिचय दिया और क्यूबा को चीन के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। दोनों पक्षों ने आपसी रिश्तों को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें