Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं पर्यटन मंत्री इयान बोर्ग के साथ वार्ता की

July 14, 2025

वांग यी ने माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं पर्यटन मंत्री इयान बोर्ग के साथ वार्ता की

सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो के सदस्य और चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 14 जुलाई को पेइचिंग में माल्टा के उप प्रधानमंत्री और विदेश एवं पर्यटन मंत्री इयान बोर्ग के साथ वार्ता की। वांग यी ने कहा कि चीन चीन-माल्टा मित्रता को महत्व देता है और माल्टा के साथ उच्च स्तर का राजनीतिक पारस्परिक विश्वास, पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक समझ और पारस्परिक समर्थन बनाए रखने, एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर प्रतिबद्धताओं का पालन करने, व्यापार, निवेश, संस्कृति और पर्यटन, विज्ञान और शिक्षा में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को गहरा करने और अंतर्राष्ट्रीय मामलों में अच्छे संचार और सहयोग को जारी रखने के लिए तैयार है।

इयान बोर्ग ने कहा कि माल्टा ने हमेशा चीन के साथ संबंधों को कूटनीतिक प्राथमिकता माना है। एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन किया है, “बेल्ट एंड रोड” सहयोग में सक्रिय रूप से भाग लिया है और दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने की आशा की है। उन्होंने और अधिक चीनी मित्रों के माल्टा में घूमने के लिए आने का स्वागत किया। माल्टा का यह भी मानना है कि यूरोप और चीन को प्रतिद्वंद्वी नहीं, बल्कि साझेदार होना चाहिए और बातचीत व परामर्श के माध्यम से मतभेदों को उचित रूप से सुलझाना चाहिए। माल्टा यूरोप-चीन संबंधों को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें