Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने अफ्रीकी विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, चीन-अफ्रीका संबंधों को गहराने पर जोर

June 11, 2025

वांग यी ने अफ्रीकी विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, चीन-अफ्रीका संबंधों को गहराने पर जोर

इंटरनेशनल डेस्क: 10 जून को चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने चीन के हूनान प्रांत की राजधानी छांगशा में कई अफ्रीकी देशों के विदेश मंत्रियों से मुलाकात की। इस दौरान चीन और अफ्रीकी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई। केन्या के विदेश मंत्री मुसालिया मुदवादी के साथ अपनी बैठक में, वांग यी ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने नए युग में चीन-केन्या साझा भविष्य वाले समुदाय की एक नई स्थिति निर्धारित की है। उन्होंने कहा कि चीन केन्या के साथ दोनों राष्ट्राध्यक्षों की आम सहमति को लागू करने, एक-दूसरे का दृढ़ता से समर्थन करने और आपसी विश्वास को बढ़ाने के लिए तैयार है।

जवाब में, मुदवादी ने कहा कि केन्या-चीन संबंधों की नई स्थिति दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास के उच्च स्तर और सहयोग की व्यापक संभावनाओं को पूरी तरह से दर्शाती है, और यह चीन-अफ्रीका संबंधों के लिए एक मिसाल भी पेश करती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केन्या विविध विकास प्राप्त करने की प्रक्रिया में चीन से निरंतर समर्थन प्राप्त करता रहेगा।

वहीं, सेनेगल की विदेश मंत्री यासीन फॉल से मुलाकात के दौरान, वांग यी ने उल्लेख किया कि सेनेगल में चीन के निर्यात में पर्याप्त वृद्धि दोनों देशों के बीच सहयोग की विशाल निहित शक्ति को प्रदर्शित करती है। फॉल ने चीन की सफलता के वैश्विक महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि अफ्रीकी देशों को नए चीन की स्थापना और विकास के अनुभव से बहुत लाभ हुआ है।

उधर, तंजानिया के विदेश मंत्री महमूद थबित कोम्बो के साथ बैठक में, वांग यी ने चीन और तंजानिया के बीच पारंपरिक मित्रता के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया, जिसे दोनों देशों के नेताओं की पुरानी पीढ़ी ने स्थापित किया था। कोम्बो ने पुष्टि की कि तंजानिया और चीन के बीच मित्रता ठोस और गहन है, और दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग अनुकरणीय है। उन्होंने यह भी दोहराया कि तंजानिया एक-चीन सिद्धांत का पालन करता रहेगा और तंजानिया-चीन मित्रता के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध है।

आगे नामीबिया के विदेश मंत्री सेल्मा अशीपाला-मुसावी से मुलाकात करते हुए, वांग यी ने कहा कि चीन नामीबिया के साथ आपसी विश्वास और आपसी समर्थन की बेहतरीन परंपराओं को आगे बढ़ाने और नए युग में दोनों देशों के बीच मित्रता को बढ़ावा देने के लिए उत्सुक है। मुसावी ने चीन-अफ्रीका सहयोग मंच की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, जिसने अफ्रीका और चीन के बीच आपसी समझ और व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा दिया है।

अंत में, बोत्सवाना के विदेश मंत्री फेन्यो बुटाले के साथ बैठक में, वांग यी ने इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चीन बोत्सवाना के आत्मनिर्भरता और आत्म-सुधार के मार्ग की खोज करने में समर्थन करता है, और दोनों पक्षों के बीच आपसी लाभ वाले सहयोग में अधिक फलदायी परिणामों को बढ़ावा देने के लिए बोत्सवाना के साथ काम करने को तैयार है।
बुटाले ने कहा कि बोत्सवाना बोत्सवाना-चीन आर्थिक और व्यापार संयुक्त समिति की भूमिका को पूरी तरह से निभाने, “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण में सहयोग को गहरा करने और “दस भागीदार कार्रवाई” को लागू करने के लिए तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगे तेज भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकल भागे लोग, जानें कितनी रही तीव्रता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें