Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की

March 24, 2026

वांग यी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य और विदेश मंत्री वांग यी ने 23 मार्च को पेइचिंग में ब्रिटिश प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेरोम पॉवेल से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि दोनों पक्षों को दोनों देशों के नेताओं द्वारा हासिल सहमति को लागू करना, सभी स्तरों पर आदान-प्रदान करना, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना, मतभेदों का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करना और चीन-ब्रिटेन संबंधों के स्थिर विकास को बढ़ावा देना चाहिए।

पॉवेल ने कहा कि ब्रिटेन, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की चीन यात्रा के परिणामों को लागू करने, संचार और सहयोग को मजबूत करने और एक दीर्घकालिक, स्थिर और व्यापक रणनीतिक साझेदारी विकसित करने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है।

दोनों पक्षों ने ईरान की स्थिति और यूक्रेन संकट पर भी विचार-विमर्श किया। वांग यी ने कहा कि ईरानी स्थिति के दुष्प्रभाव बढ़ते जा रहे हैं और लंबे समय तक चलने वाला संघर्ष केवल अधिक नुकसान और गंभीर दीर्घकालिक परिणाम ही उत्पन्न करेगा। सभी पक्षों को संवाद और बातचीत के माध्यम से इस मुद्दे को राजनीतिक समाधान की राह पर वापस लाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें