Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के विशेष दूत से भेंट की

August 25, 2025

वांग यी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के विशेष दूत से भेंट की

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 24 अगस्त को पेइचिंग में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के विशेष दूत पार्क ब्योंग-सेग से भेंट की। वांग यी ने कहा कि दक्षिण कोरिया की नयी सरकार का पद संभालने के बाद राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-मायुंग के साथ फोन पर बातचीत कर दोनों देशों की रणनीतिक सहयोग साझेदारी को और अधिक ऊंचे स्तर पर बढ़ाने पर महत्वपूर्ण समानताएं संपन्न कीं और अगले चरण में द्विपक्षीय सम्बंधों के विकास के लिए दिशा दिखायी। दोनों पक्षों को राजनयिक सम्बंध की स्थापना की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर मैत्रीपूर्ण दिशा पर कायम रहकर समान हितों का विस्तार करना, दोनों देशों की जन भावना सुधार कर संवेदनशील मुद्दों का उचित निपटारा करना चाहिए।

पार्क ब्योंग-सेग ने वांग यी से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को राष्ट्रपति ली जे-मायुंग का पत्र पहुंचाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया की नयी सरकार दोनों देशों की रणनीतिक सहयोग साझेदारी का फिर सही रास्ते पर लौटने को बढ़ाना चाहता है। दक्षिण कोरिया हमेशा एक चीन सिद्धांत का सम्मान करता है और चीन के साथ सम्बंधों का विकास करने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें : Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें