Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने एससीओ के महासचिव से मुलाकात की

July 17, 2025

वांग यी ने एससीओ के महासचिव से मुलाकात की

  चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 16 जुलाई को चीन के थ्येनचिन में एससीओ महासचिव नूरलान येर्मेकबायेव से मुलाकात की।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि एससीओ दुनिया में सबसे बड़ी जनसंख्या, सबसे विशाल क्षेत्र और बड़ी निहित शक्ति वाले व्यापक क्षेत्रीय संगठन होने के नाते दिन ब दिन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित कर रहा है। क्षेत्रीय शांति व स्थिरता बनाए रखने और विकास व पुनरोत्थान बढ़ाने में एससीओ अहम भूमिका निभाता है। विश्वास है कि महासचिव के नेतृत्व में सचिवालय एससीओ का कुशल संचालन, विभिन्न पक्षों में समव्यन, एससीओ का प्रभाव बढ़ाने में ज्यादा भूमिका निभाएगा। चीन लगातार सचिवालय को समर्थन और सहायता देगा।

वांग यी ने कहा कि एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष देश बनने के बाद चीन ने 90 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया है। आशा है कि महासचिव लगातार चीन का समर्थन करेंगे और मित्रवत, एकजुट व फलदायी शिखर सम्मेलन के आयोजन में चीन का सहायता करेंगे।

वहीं, येर्मेकबायेव ने कहा कि एससीओ का वर्तमान अध्यक्ष देश बनने के बाद चीन ने समृद्ध योजना पेश की और इसका कार्यान्वयन किया। सचिवालय लगातार चीन का समर्थन करेगा और चीन के साथ थ्येनचिन शिखर सम्मेलन की तैयारी करेगा, ताकि शिखर सम्मेलन में व्यापक उपलब्धियां मिल सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- PM Modi ने चैत्र नवरात्रि, नव संवत्सर और गुड़ी पड़वा पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें