Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने जर्मन विदेश मंत्री बेर्बोक से की भेंट 

April 16, 2023

वांग यी ने जर्मन विदेश मंत्री बेर्बोक से की भेंट 

15 अप्रैल को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के पोलित ब्यूरो के सदस्य और केंद्रीय वैदेशिक मामले आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने पेइचिंग में जर्मन विदेश मंत्री अनालेना बेर्बोक से मुलाकात की।

वांग यी ने कहा कि चीन विदेश नीति की स्थिरता और निरंतरता बनाए रखकर स्वतंत्र विदेशी नीति पर कायम रहेगा ।चीन खुली रणनीति का पालन करेगा और संयुक्त राष्ट्र की प्रतिष्ठा और दूसरे विश्व युद्ध के बाद बनी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की डटकर रक्षा करेगा ।चीन जर्मनी के साथ संपर्क मजबूत कर द्विपक्षीय संबंधों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने को तैयार  है ।

वांग यी ने कहा कि चीन ने जर्मनी के पुनरेकीकरण का समर्थन किया था  ।आशा और विश्वास भी है कि जर्मनी चीन के शांतिपूर्ण पुनरेकीकरण का समर्थन करेगा । बेर्बोक ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संवाद मजबूत करना बेहद महत्वपूर्ण है । साथ ही जर्मनी एक चीन नीति पर कायम रहेगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें