Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव से भेंट की

July 26, 2023

वांग यी ने रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव से भेंट की

24 जुलाई को सीपीसी केंद्रीय कमेटी के वैदेशिक मामले आयोग के कार्यालय के निदेशक वांग यी ने जोहान्सबर्ग में रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पाट्रुशव से भेंट की । वांग यी ने कहा कि परिवर्तन और मुठभेड़ से भरी अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में दोनों देशों के राजाध्यक्षों के मार्गदर्शन में चीन रूस संबंध अधिक परिपक्व ,लचीला और ऊर्जावान हो गया है । चीन रूस के साथ नये युग में सर्वांगीण रणनीतिक समंव्य साझेदारी समृद्ध कर विश्व के बहुध्रुवीकरण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतांत्रिकरण में अधिक नयी प्रेरणा देने को तैयार है ।

वांग यी ने कहा कि चीन रूस आदि ब्रिक्स देशों के साथ घनिष्ठ सहयोग कर ब्रिक्स सहयोग को अधिक व्यावहारिक ,मजबूत ,बड़ा बनाने की समान कोशिश करेगा और व्यापक विकासशील देशों के समान हितों की सुरक्षा करेगा । पाट्रुशव ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति में चीन और रूस सक्रियता से बहुपक्षवाद लागू कर रहा है और एक साथ एकतरफावाद का विरोध करता है ,जिस ने रूस ,चीन तथा विकासशील देशों के वैधिक हितों की सुरक्षा और क्षेत्र व विश्व की शांति व स्थिरता की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है । रूस चीन के साथ रणनीतिक संपर्क मजबूत कर व्यावहारिक सहयोग का विस्तार करने ,ब्रिक्स व एससीओ के ढांचे में सहयोग गहराने को तैयार है ताकि अस्थिर विश्व में अधिक स्थिर शक्ति डाली जाए । (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें