Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमें चीन में “मैराथन धावक” बनना होगा: यूनिलीवर के उपाध्यक्ष

September 10, 2025

हमें चीन में “मैराथन धावक” बनना होगा: यूनिलीवर के उपाध्यक्ष

8 सितंबर को चीन के श्यामन शहर में 25वां चीन अंतर्राष्ट्रीय निवेश एवं व्यापार मेला उद्घाटित हुआ। चाइना मीडिया ग्रुप को दिये एक साक्षात्कार में, यूनिलीवर के उपाध्यक्ष ज़ेंग शीवेन ने कहा कि चीन का बाज़ार विशाल है, नवाचार मज़बूत है और नीतियाँ स्थिर हैं, और हमें चीन में “मैराथन धावक” बनना होगा और वहाँ अपनी उपस्थिति को और मज़बूत करना होगा।

ज़ेंग शीवेन ने कहा कि एक बहुराष्ट्रीय कंपनी होने के नाते हमारे तेज़ी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुओं (FMCG) के लिए, दो प्रमुख कारक हैं: पहला जनसंख्या आधार, और दूसरा आय वृद्धि। चीन सबसे बड़ा बाज़ार है, सबसे पूर्ण आपूर्ति श्रृंखला वाला स्थान है, और हमारे कई कच्चे माल का स्रोत भी है। हम “लंबी दूरी के धावक” हैं, जो दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाता है। इसलिए निश्चितता सबसे महत्वपूर्ण है। चीन बाहरी दुनिया के प्रति खुलेपन पर लगातार ज़ोर देता है, जो चीन की एक मूलभूत राष्ट्रीय नीति है। इसने हमारे लिए निश्चितता स्थापित की है और आश्वासन प्रदान किया है। 

ज़ेंग शीवेन ने कहा कि अब हमारे पास खुले नवाचार को आगे बढ़ाने की एक और दिशा है। हमने इसी वर्ष चीनी विज्ञान अकादमी, कई विश्वविद्यालयों और कई नवोन्मेषी कंपनियों के साथ एक निम्न-कार्बन नवीकरणीय नवाचार केंद्र की स्थापना की है। जैसे-जैसे चीन का कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित नवाचार विकसित हो रहा है, हम स्वयं काम करने के बजाय चीनी कंपनियों और अनुसंधान संस्थानों के साथ सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Himachal Accident: ऊना में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आईं दो सगी बहनें, PGI चंडीगढ़ रेफर

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें