
वाशिंगटन: अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा, ‘लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।’ साथ में उनका भविष्य दीर्घकालिक और समृद्ध हो! यह बात ऐसे समय में कही गई है जब अमरीकी टैरिफ (शुल्क) को लेकर भारत और अमरीका के संबंध पिछले 2 दशक से भी ज्यादा समय में संभवत: सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्रंप की यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब कुछ ही दिन पहले चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच गर्मजोशी से हुई बातचीत ने विश्व का ध्यान आकर्षित किया।
ट्रंप द्वारा भारतीय वस्तुओं पर शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर दिए जाने के बाद नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच संबंधों में खटास आ गई है, जिसमें रूसी कच्चे तेल की खरीद को लेकर भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। अतिरिक्त शुल्क 27 अगस्त से लागू हो चुका है। सोमवार को एससीओ शिखर सम्मेलन का मुख्य जोर अपने सदस्य देशों के बीच गहन सुरक्षा और आíथक संपूरकता सुनिश्चित करना था, लेकिन जिस बात ने अधिक ध्यान आकर्षित किया, वह मोदी, पुतिन और शी के बीच सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित हुआ सहज माहौल था। मोदी और पुतिन की एक वीडियो, जिसमें वे हाथ पकड़कर शी जिनपिंग की ओर बढ़ रहे हैं और फिर तीनों अच्छे दोस्तों की तरह एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई।
शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में, जिनपिंग ने एक नई वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक व्यवस्था के लिए अपने दृष्टिकोण को विस्तार से रेखांकित किया, जिसमें ‘ग्लोबल साऊथ’ को प्राथमिकता दी गई। बुधवार को बीजिंग में विजय दिवस परेड में चीन द्वारा कई देशों के नेताओं की मेजबानी किए जाने के दौरान, ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति पर पुतिन और उत्तर कोरिया के किम जोंग उन के साथ मिलकर अमरीका के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। ट्रंप ने लिखा, ‘राष्ट्रपति शी और चीन के अद्भुत लोगों के लिए यह दिन शानदार और यादगार रहे।’
उन्होंने लिखा, ‘कृपया व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं दें, क्योंकि आप अमरीका के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं।’ पिछले कुछ दिनों में, 2 दशकों से भी अधिक समय के घनिष्ठ सहयोग के बाद, भारत-अमरीका संबंधों में भारी गिरावट देखी गई है। यह तनाव व्यापार समझौते पर बातचीत के विफल होने और मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को सुलझाने के ट्रंप के बार-बार दावों के बाद शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें: Sheetala Ashtami 2026 : कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी? जानें पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त
मेष: दिन शुभ रहेगा...