Site icon Dainik Savera Times

चीन में एक नए स्वास्थ्य रुझान का नेतृत्व कर रहा “वजन प्रबंधन”

हाल ही में “वजन प्रबंधन” फिर से चीन के सोशल प्लेटफॉर्म पर एक लोकप्रिय शब्द बन गया। पिछले वर्ष जून माह की शुरूआत में ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग और 16 अन्य विभागों ने संयुक्त रूप से तीन वर्षीय “वजन प्रबंधन वर्ष” अभियान शुरू किया था। भविष्य में स्वस्थ जीवन शैली एक सामाजिक प्रवृत्ति बन सकती है।

हाल के वर्षों में, कई स्थानों पर सभी स्तरों के अस्पतालों ने धीरे-धीरे वजन क्लीनिक खोले हैं। जो वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देने, नीति कार्यान्वयन, सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक माहौल में सुधार का एक व्यापक प्रतिबिंब है।

चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि यदि प्रभावी रूप से अंकुश नहीं लगाया गया तो 2030 में चीनी वयस्कों में अधिक वजन और मोटापे की दर 70.5% तक पहुंच जाएगी, और बच्चों में अधिक वजन और मोटापे की दर 31.8% तक पहुंच जाएगी।

यह चिकित्सकीय रूप से सिद्ध हो चुका है कि अधिक वजन और मोटापा हृदय रोग और मधुमेह जैसी कई पुरानी बीमारियों का मुख्य कारण है। मोटापा हीनता और अवसाद जैसी नकारात्मक भावनाओं से भी जुड़ा हो सकता है, जो जीवन और काम को प्रभावित करता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: समूह लग्नोत्सव जैसे आयोजन लाते हैं समाज में सकारात्मक बदलावः Hardeep Singh Gill

Exit mobile version