Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग के विचारों में कैसा दिखता है अफ़्रीकी आधुनिकीकरण…?

August 26, 2023

शी चिनफिंग के विचारों में कैसा दिखता है अफ़्रीकी आधुनिकीकरण…?

 

24 अगस्त की रात को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति माटामेला सिरिल रामफोसा ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में चीन-अफ्रीका नेताओं की वार्ता की सह-अध्यक्षता की।शी चिनफिंग ने इसमें महत्वपूर्ण भाषण दिया। उन्होंने कहा, चीन का लक्ष्य इस सदी के मध्य तक नये चीन की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर चीन को एक समृद्ध, मजबूत, लोकतांत्रिक, समुन्नत संस्कृति संपन्न, सामंजस्यपूर्ण और सुंदर आधुनिक समाजवादी देश बनाना है।

“चीनी शैली का आधुनिकीकरण” पश्चिमी आधुनिकीकरण से भिन्न है। यह 1.4 अरब चीनी लोग एक साथ समृद्ध होने की एक विशाल आबादी का आधुनिकीकरण है, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का आधुनिकीकरण है, औपनिवेशिक लूट के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से प्राप्त आधुनिकीकरण है, भौतिक सभ्यता और आध्यात्मिक सभ्यता के साथ सामंजस्य में आधुनिकीकरण है।

अफ़्रीकी संघ ने शांति,एकता, समृद्धि और आत्म-सुधार वाले नए अफ़्रीका के निर्माण के लिए “2063 एजेंडा” भी तैयार किया है। शी चिनफिंग ने इसके तहत कहा कि आधुनिकीकरण के कई और विविध रास्ते हैं। अफ़्रीका के लिए किस प्रकार का विकास पथ सबसे उपयुक्त है, इस पर अफ़्रीकी लोगों की राय सबसे महत्वपूर्ण है। एकीकरण को बढ़ावा देना अफ्रीकी देशों और लोगों द्वारा स्वतंत्र रूप से चुना गया आधुनिकीकरण का मार्ग है।

चीन ने हमेशा इसका दृढ़ समर्थन किया है। उनका कहना है कि चीन अफ्रीका के आधुनिकीकरण के पथ पर एक साथी बनने का इच्छुक है। साथ ही उन्होंने अफ्रीका के विकास में मदद करने के लिए कई योजनाओं और उपायों का प्रस्ताव दिया।

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें