Site icon Dainik Savera Times

मई दिवस की छुट्टियों के दौरान “चीनी सेवाएं” खपत का नया आकर्षण क्यों बन गई हैं?

china news

china news

इंटरनेशनल डेस्क: हाल ही में मनाई गई मई दिवस की छुट्टियों के दौरान चीन में सेवा उपभोग में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला। अंतर-क्षेत्रीय यात्रा का आंकड़ा रिकॉर्ड 1.52 अरब यात्राओं तक पहुंच गया। वहीं, पर्यटन और मनोरंजन सेवाओं की बिक्री से होने वाली आय में पिछले वर्ष की तुलना में 21.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। विदेशी मीडिया ने इसकी सराहना करते हुए इसे ‘दुनिया का नेतृत्व करने वाला और वैश्विक पर्यटन रिकवरी का संकेत’ बताया।

सेवा उपभोग में आई यह तेज़ी सीधे तौर पर सरकारी नीतियों से जुड़ी है। चीन की 15वीं पंचवर्षीय योजना में “सेवा उद्योग विस्तार और गुणवत्ता सुधार” पर ज़ोर दिया गया है। इसके साथ ही “चीनी सेवाएं” ब्रांड को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय सेवा उद्योग सम्मेलन आयोजित किया गया और छुट्टियों से पहले सेवा आपूर्ति को बेहतर बनाने संबंधी विशेष सुझाव भी जारी किए गए। इन कदमों ने छुट्टियों के दौरान उपभोग को गति दी।

मजबूत अर्थव्यवस्था ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। इस वर्ष की पहली तिमाही में चीन की सेवा खुदरा बिक्री में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो माल खुदरा बिक्री की 2.2 प्रतिशत वृद्धि से काफी अधिक है। लोगों की आय और उपभोक्ता विश्वास में बढ़ोतरी ने छुट्टियों के दौरान खर्च करने की क्षमता को मजबूत किया। इसके अलावा, AI गाइड और स्मार्ट डिलीवरी जैसी तकनीकी सेवाओं ने पुराने पर्यटन स्थलों को नया आकर्षण दिया। ‘फिल्मों के साथ यात्रा’ जैसे नए प्रयोग भी उपभोक्ताओं को काफी पसंद आ रहे हैं।

घरेलू बाजार में मांग लगातार मजबूत बनी हुई है। ट्रेड-इन कार्यक्रम से 8.6 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिला है। वहीं, फिलिप्स के व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों की ऑफलाइन बिक्री में 123 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो बेहतर गुणवत्ता वाली सेवाओं और उत्पादों के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को दिखाती है।

‘चीनी सेवाएं’ अब केवल घरेलू बाजार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी असर डाल रही हैं। 50 देशों के लिए वीज़ा-मुक्त प्रवेश और 8,000 से अधिक “अभी खरीदें, अभी टैक्स वापसी पाएं” कर-मुक्त दुकानों ने विदेशी पर्यटकों को चीन की संस्कृति और तकनीक का अनुभव करने के लिए आकर्षित किया है। दूसरी ओर, विदेश यात्रा करने वाले चीनी पर्यटक वैश्विक पर्यटन उद्योग की रिकवरी को भी गति दे रहे हैं। गहन सांस्कृतिक पर्यटन जैसे नवोन्मेषी सेवा मॉडल दुनिया के सामने एक “चीनी मॉडल” पेश कर रहे हैं। केन्या पर्यटन बोर्ड के प्रमुख के अनुसार, चीन वैश्विक पर्यटन उपभोग का प्रमुख चालक बन चुका है और उद्योग की दिशा बदल रहा है।

वैश्विक आर्थिक सुधार की धीमी रफ्तार के बीच चीन की पर्यटन अर्थव्यवस्था एक स्थिर सहारे के रूप में उभर रही है। ड्यूश बैंक सहित कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने चीन की विकास दर के अनुमान बढ़ाए हैं। वहीं, अमेरिका के यूरेशिया रिव्यू ने कहा है कि “दुनिया के कारखाने” से “दुनिया के बाजार” की ओर चीन का बदलाव वैश्विक अर्थव्यवस्था के स्थिर विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

हालांकि छुट्टियों की रौनक अब खत्म हो चुकी है, लेकिन चीन के अवसरों की कहानी अभी जारी है। 139वें कैंटन मेले ने कई संकेतकों में रिकॉर्ड परिणाम दर्ज किए हैं। इससे चीनी बाजार की तेज़ रफ्तार, उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं और घरेलू बाजार की विशाल संभावनाओं की झलक मिलती है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version