यह रिचाओ पोर्ट इतना ख़ास क्यों है?

इस 22 मई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के तट पर स्थित शहर रिचाओ का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने स्मार्ट और सतत बंदरगाहों को विकसित करने, आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने और स्थानीय लोगों के जीवन में सुधार लाने की.

इस 22 मई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पूर्वी चीन के शानतोंग प्रांत के तट पर स्थित शहर रिचाओ का दौरा किया। अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने स्मार्ट और सतत बंदरगाहों को विकसित करने, आर्थिक अवसरों को बढ़ावा देने, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने और स्थानीय लोगों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में रिचाओ में हुई प्रगति का जायजा लिया।

राष्ट्रपति शी पहले भी पोर्ट वाले शहरों का दौरा कर चुके हैं, तो फिर यह रिचाओ पोर्ट इतना ख़ास क्यों है? दरअसल, अप्रैल 2017 में, क्वांगशी में थिएशान पोर्ट पर डॉक श्रमिकों से बात करते हुए, राष्ट्रपति शी ने समृद्धि लाने के लिए बंदरगाहों के निर्माण के महत्व पर जोर दिया और कहा कि “समृद्धि से पहले सड़कें आती हैं।” 

वहीं, जनवरी 2019 में, थ्येनचिन की अपनी यात्रा के दौरान, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि परिवहन बुनियादी ढांचे का विकास आर्थिक प्रगति हासिल करने के लिए पहला कदम है। उधर, मार्च 2020 में, निंगपो-चोशान पोर्ट की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति शी ने आर्थिक विकास को समर्थन देने में बंदरगाहों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

साल 1986 के बाद से, रिचाओ पोर्ट ऊर्जा और थोक कच्चे माल के हस्तांतरण के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक केंद्र बन गया है। छिंगताओ पोर्ट, यांथाए पोर्ट और पोहाई बे पोर्ट के साथ, यह शानतोंग पोर्ट ग्रुप कंपनी लिमिटेड का हिस्सा है। साल 2023 में, बंदरगाहों ने सामूहिक रूप से 1.7 अरब मीट्रिक टन से अधिक कार्गो को व्यवस्थित किया, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा पोर्ट समूह बन गया।

रिचाओ पोर्ट की अपनी यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति शी को स्मार्ट और ईको-फ्रैंडली पोर्ट पहल में हुई प्रगति के बारे में बताया गया। रिचाओ पोर्ट को थोक कार्गो के स्मार्ट और सतत संचालन के लिए एक राष्ट्रीय मॉडल के रूप में मान्यता प्राप्त है।

इसके अलावा, रिचाओ पोर्ट में स्वतंत्र बौद्धिक संपदा अधिकारों के साथ एक पूरी तरह से स्वचालित टर्मिनल है और इसने कई तकनीकी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार कर लिया है। रणनीतिक रूप से, पोर्ट न्यू यूरेशियन लैंड ब्रिज के लिए एक प्रमुख कनेक्शन बिंदु के रूप में कार्य करता है और बेल्ट एंड रोड पहल (बीआरआई) में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

रिचाओ की अपनी यात्रा के दूसरे भाग के दौरान, राष्ट्रपति शी ने एक तटीय ग्रीनवे का जायजा लिया, जहां उन्होंने निवासियों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से तटीय पर्यावरण की रक्षा और पुनर्स्थापित करने के स्थानीय प्रयासों को देखा। 

जुलाई 2013 की शुरुआत में, राष्ट्रपति शी ने समुद्री विकास योजना में समुद्री पारिस्थितिक संरक्षण को एकीकृत करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने विकास और सुरक्षा को संतुलित करने, प्रदूषण को रोकने और पारिस्थितिकी तंत्र को बहाल करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने तटीय संरक्षण और उपयोग के लिए एक योजना बनाने की तात्कालिकता पर भी जोर दिया।

तटीय ग्रीनवे लगभग 28 किलोमीटर तक फैला है और जुलाई 2020 में इसे पूरी तरह से खोल दिया गया था। यह ग्रीनवे 13 दर्शनीय स्थलों और 8 तटीय गांवों को जोड़ता है, जिसमें आगंतुकों के लिए देखने के मंच, खेल पथ और विश्राम क्षेत्र शामिल हैं। हर साल, इस मार्ग पर 20 से अधिक साइकिलिंग और पैदल यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

शानतोंग एक महत्वपूर्ण तटीय प्रांत है। साल 2018 में, “दो सत्रों” के दौरान, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने शानतोंग प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए महासागर विकास की रणनीतिक प्रकृति पर जोर दिया गया। उन्होंने विश्व स्तरीय समुद्री बंदरगाहों के निर्माण में तेजी लाने, एक व्यापक आधुनिक समुद्री उद्योग प्रणाली स्थापित करने और एक हरित और सतत समुद्री पारिस्थितिक पर्यावरण को बढ़ावा देना का आग्रह किया।

राष्ट्रपति शी की रिचाओ यात्रा और पोर्ट और ग्रीनवे का निरीक्षण एक मजबूत पोर्ट अर्थव्यवस्था विकसित करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो बीआरआई जैसी पहल के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है। वह स्थानीय निवासियों के लाभ के लिए पारिस्थितिक पर्यावरण की रक्षा को भी प्राथमिकता देते हैं।

(अखिल पाराशर, चाइना मीडिया ग्रुप, बीजिंग)

- विज्ञापन -

Latest News