Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिनच्यांग की लोकप्रियता में क्यों हो रहा है लगातार इजाफा?

September 20, 2025

शिनच्यांग की लोकप्रियता में क्यों हो रहा है लगातार इजाफा?

2025 में, चीन के शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की छैमो काउंटी के विशाल रेगिस्तान में कई नए मरूद्यान चुपचाप उग आए। हाल के वर्षों में, रेतीली भूमि से परिवर्तित कृषि भूमि का क्षेत्रफल 40 वर्ग किलोमीटर से अधिक हो गया है। पिछले एक दशक में, शिनच्यांग ने गोबी रेगिस्तान से मरूद्यानों को पुनः प्राप्त किया है, जिससे इसके अनाज-खेती वाले क्षेत्र में 8000 वर्ग किलोमीटर से अधिक की वृद्धि हुई है, जिससे यह चीन में अनाज उत्पादन क्षमता में सबसे अधिक वृद्धि वाला प्रांत बन गया है।

इस वर्ष शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ है। 19 सितंबर को, चीन सरकार ने “नए युग में शिनच्यांग के लिए सीपीसी की शासन रणनीति के सफल अभ्यास” शीर्षक से एक श्वेत पत्र जारी किया। 21,000 शब्दों का यह श्वेत पत्र, समृद्ध ऐतिहासिक सामग्री और विस्तृत आंकड़ों के साथ, आर्थिक और सामाजिक विकास में शिनच्यांग की ऐतिहासिक उपलब्धियों, इन उपलब्धियों के कारणों और भविष्य में उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को कैसे बढ़ावा दिया जाए, इसका पूरा विवरण प्रस्तुत करता है।

चीनी राज्य परिषद के विकास अनुसंधान केंद्र के जातीय विकास संस्थान के शोधकर्ता च्या छुनयांग का मानना ​​है कि यह श्वेत पत्र न केवल पिछले 70 वर्षों में शिनच्यांग की विकास उपलब्धियों का एक व्यवस्थित सारांश है, विशेष रूप से नए युग में सीपीसी की शिनच्यांग शासन रणनीति, बल्कि शिनच्यांग में भविष्य के काम पर एक स्पष्ट दृष्टिकोण भी है, और इसका बहुत महत्व है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें