Site icon Dainik Savera Times

चीन में दुनिया का पहला बड़े पैमाने पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय खुला

वुचन विश्व इंटरनेट विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय 7 नवंबर को दक्षिण-पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के थोंगश्यांग शहर स्थित वुचन कस्बे में खुल गया। यह संग्रहालय दुनिया का पहला बड़े पैमाने पर इंटरनेट-थीम वाला विज्ञान और प्रौद्योगिकी संग्रहालय है।

गौरतलब है कि वुचन कस्बा, विश्व इंटरनेट सम्मेलन के वुचन शिखर सम्मेलन का स्थायी स्थल है। इस संग्रहालय का उद्देश्य वुचन शिखर सम्मेलन को प्रदर्शित करना है, जो कहानी और प्रौद्योगिकी के संयोजन के माध्यम से 365 दिनों का कभी न खत्म होने वाला विश्व इंटरनेट सम्मेलन है। 

इस संग्रहालय ने 6 स्थायी प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किए हैं, जिनमें “इंटरनेट वैश्विक साझा मंच का नवाचार करता है”, “इंटरनेट डिजिटल विकास के मार्ग का समर्थन करता है”, “इंटरनेट मानव डिजिटल सभ्यता को आकार देता है”, “इंटरनेट आकाश, पृथ्वी और समुद्र में सब कुछ जोड़ता है”, “इंटरनेट डिजिटल प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देता है” और “इंटरनेट मानव जाति के साझा भविष्य को जोड़ता है”। 

इसके अलावा, संग्रहालय नए उत्पादों और नई प्रौद्योगिकियों का अनावरण और विनिमय गतिविधियों के लिए एक नया स्थान भी प्रदान करेगा। 

ध्यान रहे कि इस वर्ष वुचन में आयोजित विश्व इंटरनेट शिखर सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ है, जिसने साल 2014 के बाद से 120 से अधिक देशों और क्षेत्रों के 13,000 से अधिक प्रतिनिधियों, नेताओं, विशेषज्ञों और विद्वानों को आकर्षित किया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version