Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने नये युग में साझे भविष्य वाले चीन-अरब समुदाय का निर्माण करने की अपील की

December 11, 2022

शी चिनफिंग ने नये युग में साझे भविष्य वाले चीन-अरब समुदाय का निर्माण करने की अपील की

स्थानीय समुयानुसार 9 दिसंबर की दोपहर बाद पहला चीन-अरब देश शिखर सम्मेलन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित हुआ ।शिखर सम्मेलन ने पहले चीन-अरब देश शिखर सम्मेलन का रियाद घोषणा पत्र जारी कर घोषणा की कि दोनो पक्ष नये युग में साझे भविष्य वाले चीन-अरब समुदाय के निर्माण की पूरी कोशिश करने पर सर्वसम्मति से सहमत हुए हैं । चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सऊदी अरब के युवराज व प्रधान मंत्री मोहम्मद बिन सलमान अल साउद सहित अरब संघ के 21 देशों के नेताओं तथा अरब संघ के महासचिव अहमद अबोल घेट सहित कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने इस में भाग लिया।

शिखर सम्मेलन पर शी चिनफिंग ने चीन-अरब देशों की परंपरागत मित्रता का प्रचार-प्रसार कर एक साथ नये युग में साझे भविष्य वाले चीन-अरब समुदाय का निर्माण करें नामक मुख्य भाषण दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और अरब देशों के बीच मैत्रीपूर्ण आवाजाही का लंबा इतिहास है ।इस दौरान पारस्परिक मदद ,समानता ,पारस्परिक लाभ ,समावेश और एक दूसरे से सीखने की चीन-अरब मित्रता की भावना बनी है । शी चिनफिंग ने बल दिया कि वर्तमान में विश्व परिवर्तन के नये दौर में प्रवेश कर चुका है और मध्य पूर्व में नया गहरा बदलाव हो रहा है ।हमें स्वतंत्रता पर कायम रहकर समान हितों की सुरक्षा करनी चाहिए ।हमें आर्थिक विकास पर फोकस रखकर सहयोग व समान जीत बढ़ानी चाहिए ।हमें क्षेत्रीय शांति की रक्षा कर समान सुरक्षा पूरी करनी चाहिए ।हमें सांस्कृतिक आदान प्रदान मजबूत कर समझ व विश्वास बढ़ाना चाहिए । शी चिनफिंग ने कहा कि भावी तीन से पांच साल तक चीन अरब पक्ष के साथ विकास के समर्थन ,खाद्य सुरक्षा ,स्वास्थ्य समेत 8 क्षेत्रों में 8 बड़ी समान काररवाइयां बढ़ाने को तैयार है ताकि यथाशीघ्र ही प्रारंभिक उपलब्धियां प्राप्त की जाएं ।

इस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अरब पक्ष के नेताओं ने शी चिनफिंग के भाषण का स्वागत किया और उन से प्रस्तुत 8 बड़ी समान काररवाइयों के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया की। उन के विचार में मौजूदा शिखर बैठक से अरब देशों और चीन के संबंधों का उच्च स्तर जाहिर हुआ है और अरब-चीन सहयोग मंच का विकास भी है ।अरब पक्ष चीन के साथ इस शिखर बैठक की उपलब्धियों को अच्छी तरह लागू करेगा ,8 बड़ी समान काररवाइयों को आगे बढ़ाएगा ,बेल्ट एंड रोड निर्माण बरकरार रखेगा और समग्र मानव शांति व समान विकास के लिए योगदान देगा । चीन के संबंधित विभागों और अरब पक्षों ने बेल्ट एंड रोड निर्माण ,ऊर्जा ,खाद्य ,निवेश ,सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में सिलसिलेवार सहयोगी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप , पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें