Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

April 8, 2026

शी चिनफिंग ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति बनने पर बधाई दी

इंटरनेशनल डेस्क: 7 अप्रैल को, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने तो लाम को वियतनाम का राष्ट्रपति बनने पर बधाई संदेश भेजा।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और वियतनाम रणनीतिक महत्व के साझा भविष्य वाले समुदाय हैं। हाल के वर्षों में, दोनों पार्टियों और दोनों देशों के नेताओं के संयुक्त मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के तहत, चीन-वियतनाम संबंधों ने अभूतपूर्व विकास हासिल किया है, जिससे व्यापक रणनीतिक सहयोग में फलदायी परिणाम प्राप्त हुए हैं और दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिले हैं। इस वर्ष की शुरुआत से, दोनों पक्षों ने उच्च स्तरीय रणनीतिक संचार बनाए रखा है और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को लगातार आगे बढ़ाया है।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए, चीन और वियतनाम के बीच एकजुटता और सहयोग को मजबूत करना दोनों पार्टियों और दोनों देशों के साझा हित में है। उन्होंने दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास पर बड़ा ध्यान दिया और राष्ट्रपति तो

लाम के साथ मिलकर विकास को बढ़ावा देने तथा चीन-वियतनाम साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में मार्गदर्शन करने की इच्छा व्यक्त की।
ठीक उसी दिन, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने ले मिन्ह हंग को वियतनाम का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई संदेश भेजा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें