Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने 15वें चीन-लैटिन अमेरिका उद्यमी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में लिखित भाषण दिया

December 16, 2022

शी चिनफिंग ने 15वें चीन-लैटिन अमेरिका उद्यमी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में लिखित भाषण दिया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 दिसंबर को 15वें चीन-लैटिन अमेरिका उद्यमी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में लिखित भाषण दिया।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन खुलेद्वार की बुनियादी नीति, आपसी लाभ व समान जीत वाली खुली रणनीति और आर्थिक वैश्वीकरण पर कायम रहता है। चीन ने लगातार अपने विकास से दुनिया को नए अवसर दिए और खुली विश्व अर्थव्यवस्था का निर्माण बढ़ाया। इससे लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों समेत विभिन्न देशों के लोगों को फायदा मिला। स्थापना के बाद पिछले 15 सालों में चीन-लैटिन अमेरिका उद्यमी शिखर सम्मेलन ने दोनों पक्षों के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चीन-लैटिन अमेरिका संबंध समानता, पारस्परिक लाभ, नवाचार, खुलापन और जनता की भलाई के नए युग में पहुंच चुके हैं। व्यावसायिक समुदाय चीन और लैटिन अमेरिका के बीच व्यवहारिक सहयोग बढ़ाने की मुख्य शक्ति है और चीन-लैटिन अमेरिका संबंधों के विकास के निर्माता व लाभार्थी भी हैं। आशा है कि व्यावसायिक समुदाय के लोग लगातार सक्रिय काम करेंगे, ताकि चीन-लैटिन अमेरिका भाग्य समुदाय के निर्माण में नया और बड़ा योगदान किया जा सके।

उसी दिन इक्वेडोर के राष्ट्रपति गिलर्मो लासो ने 15वें चीन-लैटिन अमेरिका उद्यमी शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें