Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर संगोष्ठी में भाषण दिया

Xi Jinping delivers speech at symposium strengthening basic research

Xi Jinping delivers speech at symposium strengthening basic research

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 30 अप्रैल की सुबह शांगहाई में बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर संगोष्ठी में अहम भाषण दिया।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि बुनियादी अनुसंधान संपूर्ण वैज्ञानिक व्यवस्था का स्रोत ही नहीं, सभी तकनीकी समस्याओं के समाधान की कुंजी है। हमें अधिक प्रयास और ठोस उपाय के साथ बुनियादी अनुसंधान को मजबूत करना होगा, ताकि चीन में मौलिक नवाचार क्षमता उन्नत हो सके और मजबूत विज्ञान व प्रौद्योगिकी देश के निर्माण के लिए ठोस आधार तैयार हो सके।

शी चिनफिंग ने कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद पार्टी की केंद्रीय समिति ने बुनियादी अनुसंधान पर बड़ा ध्यान दिया। वैज्ञानिक अनुसंधान में सुधार, निवेश में बढ़ोतरी और संस्थागत व्यवस्था में नवाचार आदि के जरिए चीन में बुनियादी अनुसंधान का स्तर स्पष्ट रूप से उन्नत हुआ। अब नए चरण का तकनीकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन तेजी से हो रहा है। वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा ज्यादातर मौलिक और अत्याधुनिक क्षेत्रों पर केंद्रित है। मौलिक और विघटनकारी नवाचार का महत्व बढ़ रहा है। हमें मौके का फायदा उठाकर चुनौतियों का सामना करना होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version