Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने दक्षिण पश्चिमी चीन के ली च्यांग शहर का निरीक्षण किया

March 20, 2025

शी चिनफिंग ने दक्षिण पश्चिमी चीन के ली च्यांग शहर का निरीक्षण किया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 19 मार्च की दोपहर के बाद दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के ली च्यांग शहर जाकर आधुनिक फूल उद्योग पार्क और ली च्यांग के पुराने शहर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थान विशेष कृषि के विकास, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण व प्रयोग और चीनी राष्ट्र के समान समुदाय की चेतना की मजबूती की स्थिति जानी।

ली च्यांग आधुनिक फूल उद्योग पार्क में फूल उगाने, कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स, पर्यटन और बिक्री आदि व्यवसाय हैं। उसके उत्पाद न सिर्फ चीन के पेइचिंग, शांगहाई व क्वांग चो जैसे बड़े शहरों में बेचे जाते हैं, बल्कि जापान, वियतनाम व रूस आदि देशों में भी बिकते हैं। इससे आसपास के गांवों के 300 से अधिक किसानों को रोजगार मिला। शी चिनफिंग ने वहां कार्यरत किसानों को बताया कि आप का कार्य समृद्ध है और आधुनिक कृषि के विकास की दिशा से मेल खाता है। शुभकामनाएं है कि आप लोगों की जीवन फूल जैसे सुंदर होगा।

ली च्यांग के पुराने शहर का इतिहास 8 सौ वर्षो से अधिक पुराना है। वर्ष 1997 में ली च्यांग का पुराना शहर विश्व सांस्कृतिक विरासतों की सूची में शामिल कराया गया। निरीक्षण में शी चिनफिंग ने रुक-रुक कर स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों के साथ स्नेहपूर्वक बातचीत की। उन्होंने कहा कि यहां की संस्कृति, प्राकृतिक दृश्य और रीति-रिवाज़ बहुत आकर्षक हैं। संस्कृति और पर्यटन के मिश्रण से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला। संस्कृति और पर्यटन उद्योग को सतत् और स्वस्थ विकास के रास्ते पर चलना चाहिए। शुभकामना है कि आप लोग सुखमय, स्वस्थ और सौहार्दपूर्ण जीवन बिताएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें