Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने चिनच्यांग शहर के एक जूते कारखाने में हुए अग्निकांड पर अहम निर्देश दिया

Xi Jinping issued instructions regarding fire shoe factory Jinjiang city

Xi Jinping issued instructions regarding fire shoe factory Jinjiang city

9 जुलाई को 12 बजे दक्षिण पूर्वी चीन के फुच्येन प्रांत के चिनच्यांग शहर के एक जूते कारखाने में गंभीर आग लगी , जिसमें 28 व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई । इस घटना के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस पर अहम निर्देश देकर व्यक्तियों की तलाशी तथा सांत्वना आदि कार्यों की पूरी कोशिश करने और शीघ्र ही घटना के कारण का पता लगाकर सम्बंधित व्यक्तियों को जिम्मेदारी ठहराने की मांग की।

शी ने बल दिया कि इस साल से देश में अनेक बड़ी उत्पादन सुरक्षा घटनाएं हुईं। विभिन्न क्षेत्रों और विभागों को गंभीरता से सबक लेकर विकास और सुरक्षा का बेहतर तालमेल बिठाना, हर वक्त सुरक्षित उत्पादन को याद रखना, गहराई से विभिन्न किस्मों के खतरों की जांच करनी, सुरक्षित उत्पादन के कदमों के कार्यांवयन को मजबूत बनाना चाहिए। हमें बड़ी और गंभीर घटनाओं की डटकर रोकथाम कर जनता के जान-माल की सुरक्षा को मजबूत करना है।

चीनी प्रधान मंत्री ली छ्यांग ने भी इस घटना पर निर्देश दिया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)   

Exit mobile version