Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार से मुलाकात की

March 28, 2025

शी चिनफिंग ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार से मुलाकात की

28 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस से मुलाकात की। मुलाकात में शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी और बांग्लादेशी लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान का इतिहास काफी पुराना है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से, दोनों पक्ष हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते हैं, एक-दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हैं और आपसी लाभ वाला सहयोग करते हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष चीन और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। चीन बांग्लादेश के साथ मिलकर काम करना चाहता है, ताकि चीन-बांग्लादेश सहयोग को नये स्तर पर पहुंचाया जा सके और दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिल सके।

शी ने इस बात पर ज़ोर देते हुए कहा कि चीन और बांग्लादेश को राजनीतिक आपसी विश्वास को गहरा करना जारी रखना चाहिए और एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से संबंधित मुद्दों पर एक-दूसरे का दृढ़ता से समर्थन करना चाहिए। चीन बांग्लादेश की राष्ट्रीय संप्रभुता, स्वतंत्रता और प्रादेशिक अखंडता की रक्षा करने तथा उसकी राष्ट्रीय परिस्थितियों के अनुकूल विकास पथ तलाशने में उसका समर्थन करता है। 

इसके अलावा, चीन बांग्लादेश के साथ मिलकर “बेल्ट एंड रोड” के उच्च गुणवत्ता वाले संयुक्त निर्माण को बढ़ावा देना, डिजिटल अर्थव्यवस्था, हरित अर्थव्यवस्था, समुद्री अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे के निर्माण, जल संरक्षण आदि क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करना, मानविकी आदान-प्रदान को बढ़ाना, तथा लोगों के बीच आपसी समझ और मैत्री को बढ़ावा देना चाहता है।

उधर, यूनुस ने कहा कि चीन बांग्लादेश का विश्वसनीय साझेदार और मित्र है। बांग्लादेश दृढ़ता से एक-चीन सिद्धांत का समर्थन करता है और “थाईवान स्वतंत्रता” का विरोध करता है। बांग्लादेश इस वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ से लाभ उठा कर चीन के साथ मिलकर द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक सहयोगी साझेदारी के अधिक विकास को बढ़ावा देना चाहता है।  

यूनुस ने “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर प्रकाश डाला और कहा कि बांग्लादेश अपने यहां निवेश करने तथा अपने आर्थिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए अधिकाधिक चीनी कंपनियों का स्वागत करता है।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- विफल रही अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता, जेडी वेंस बोले- तेहरान ने नहीं मानी शर्तें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें