Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन से की मुलाकात

October 14, 2025

शी चिनफिंग ने डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन से की मुलाकात

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 अक्तूबर को पेइचिंग में वैश्विक महिला शिखर सम्मेलन में उपस्थित डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन से मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि डोमिनिका कैरेबियन क्षेत्र में चीन का अच्छा दोस्त और अच्छा साझेदार है। राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद पिछले 20 से अधिक सालों में दोनों देश हमेशा आपसी सम्मान करते हैं और एक दूसरे के साथ समान व्यवहार करते हैं। दोनों देशों के बीच राजनीतिक विश्वास मजबूत हो रहा है और विभिन्न पक्षों में आदान-प्रदान व सहयोग समृद्ध से हो रहे हैं। चीन डोमिनिका के साथ द्विपक्षीय संबंधों को उच्च स्तर तक बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों की जनता को फायदा मिल सके।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और डोमिनिका को आपसी राजनीतिक विश्वास बढ़ाने के साथ राज्य शासन में अनुभव का आदान-प्रदान भी मजबूत करना होगा। चीन लगातार व्यापक क्षेत्रों में डोमिनिका का समर्थन करना चाहता है। हमारे दोनों देशों को बहुपक्षवाद सहयोग मजबूत करने के साथ महिलाओं की क्षमता का निर्माण बढ़ाना होगा।

वहीं, सिल्वेनी बर्टन ने कहा कि चीन डोमिनिका का महान मित्र और एक बहुमूल्य साथी है। डोमिनिका चीन के बहुमूल्य समर्थन और सच्ची मित्रता का आभारी है। डोमिनिका एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करना चाहता है।

ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत का रिकॉर्ड शानदार, जानिए कितने मैच में मिली है जीत

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें