Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने सऊदी अरब के राजा सलमान से की मुलाकात

December 9, 2022

शी चिनफिंग ने सऊदी अरब के राजा सलमान से की मुलाकात

स्थानीय समय के अनुसार, 8 दिसंबर को दोपहर बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रियाद महल में सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद से मुलाकात की। शी चिनफिंग ने कहा कि 6 सालों बाद एक बार फिर सऊदी अरब की यात्रा करने पर उन्हें बहुत खुशी हो रही है। पिछली बार की यात्रा अभी भी उनकी यादों में ताज़ा है। खुशी की बात यह है कि 6 साल पहले राजा सलमान के साथ चीन-सऊदी अरब संबंध के विकास पर संपन्न आम सहमतियां वास्तविक सहयोग के परिणाम में बदल रही हैं। 

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन-सऊदी अरब सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। चीन सऊदी अरब को बहु-ध्रुवीय दुनिया में एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में मानता है और सऊदी अरब के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदारी विकसित करने को बहुत महत्व देता है। चीन सऊदी अरब के साथ मिलकर सामरिक संचार को मजबूत करना, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना, दोनों देशों के विकास हितों की सेवा करना और विश्व शांति व स्थिरता बनाए रखना चाहता है।  मुलाकात में राजा सलमान ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग की फिर एक बार सऊदी अरब यात्रा का स्वागत किया और कहा कि साल 2016 में उनकी सऊदी यात्रा बहुत सफल और अविस्मरणीय थी। इधर के सालों में सऊदी अरब और चीन के बीच रणनीतिक जोड़ और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में अच्छी प्रगति हासिल हुई। दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों पर महत्वपूर्ण सहमति है, और चीन के हित भी सऊदी अरब के हित हैं। 

राजा सलमान ने यह भी कहा कि वह चीन के साथ संबंधों के विकास को बहुत महत्व देते हैं, और राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ मिलकर सऊदी अरब-चीन व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लगातार विकास को आगे बढ़ाना, और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाना चाहते हैं, क्योंकि यह क्षेत्रीय और वैश्विक शांति, स्थिरता और अमनचैन से मेल खाता है। मुलाकात में चीन और सऊदी अरब के सर्वोच्च नेताओं ने व्यक्तिगत रूप से “चीन और सऊदी अरब के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी समझौते” पर हस्ताक्षर किए और हर दो साल में दोनों देशों के बीच राष्ट्राध्यक्षों की बैठक आयोजित करने पर सहमत हुए। 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें