Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने बहरीन, ओमान और यमन के नेताओं से की भेंट

December 11, 2022

शी चिनफिंग ने बहरीन, ओमान और यमन के नेताओं से की भेंट

स्थानीय समयानुसार 9 दिसंबर के दोपहर के बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रियाद में बहरीन के राजा शेख हमीद बिन ईसा अल-खलीफा से भेंट की। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन देश की प्रभुसत्ता, सुरक्षा व स्थिरता की रक्षा के लिये बहरीन को समर्थन देता है, और इस बात का धन्यवाद देता है कि चीन के केंद्रीय हितों से जुड़े मामलों पर बहरीन लंबे समय में चीन का दृढ़ समर्थन देता है। चीन दोनों देशों के बीच विकास की रणनीति को जोड़ना चाहता है, सक्रिय रूप से बहरीन के आर्थिक विकास कार्यक्रम में भाग लेगा, और स्वास्थ्य से जुड़े सहयोग और चीनी भाषा की शिक्षा को बढ़ावा देगा। चीन बहरीन के साथ चीन-अरब देशों तथा चीन-खाड़ी देशों के संबंधों का ज्यादा बड़ा विकास करेगा। चीन ने बहरीन को शांगहाई सहयोग संगठन का वार्ता साझेदार बनने की बधाई दी। और चीन बहरीन के साथ बहुपक्षीय मंच पर आदान-प्रदान व सहयोग को मजबूत करना चाहता है।

ओमान के उप प्रधानमंत्री फहद बिन महमूद अल-सैद से भेंट करते समय शी चिनफिंग ने कहा कि चीन-ओमान मित्रता का इतिहास बहुत लंबा है। पहले के समुद्रीय रेशम मार्ग ने दोनों देशों को आपस में जोड़ दिया था। नयी स्थिति में चीन ओमान के साथ आपसी विश्वास को मजबूत करना, मैत्रीपूर्ण सहयोग को गहन करना, और चीन-ओमान रणनीतिक साझेदार संबंधों में नयी प्रगति हासिल करना चाहता है। आशा है ओमान निरंतर रूप से चीन-ओमान के सहयोग में सक्रिय रूप से भाग लेगा। चीन ने ओमान को अगली बार के जीसीसी का अध्यक्ष देश बनने की बधाई दी, और चीन ओमान के साथ चीन-ओमान और चीन-खाड़ी देशों के संबंधों में नयी प्रगति हासिल करने को मजबूत करना चाहता है।

यमनी राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के अध्यक्ष रशद मुहम्मद अल-अलीमी से भेंट करते समय शी चिनफिंग ने कहा कि चीन संप्रभुता, स्वतंत्रता, एकता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में यमन का समर्थन करता है, राजनीतिक चैनलों के माध्यम से यमन मुद्दे को हल करने के लिए यमन में सभी दलों का समर्थन करता है। चीन लगातार यमन के पुनर्निर्माण के लिये यथासंभव मदद देगा, चीन-यमन के पारंपरिक मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत व गहन करेगा। चीन यमन के साथ चीन-अरब देशों के सामूहिक सहयोग को गहन करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें