Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दक्षिण कोरिया में शी चिनफिंग ने थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल से मुलाकात की

November 1, 2025

दक्षिण कोरिया में शी चिनफिंग ने थाई प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल से मुलाकात की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 31 अक्तूबर की दोपहर को, दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में 32वीं एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक के दौरान थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल से मुलाकात की। इस दौरान, शी ने कहा कि चीन और थाईलैंड अच्छे पड़ोसी, अच्छे मित्र, अच्छे रिश्तेदार और अच्छे साझेदार हैं, जो लगातार आदान-प्रदान करते हैं और घनिष्ठ संबंध साझा करते हैं। नवंबर 2022 में थाईलैंड की उनकी यात्रा के दौरान, चीन-थाईलैंड संबंध साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के एक नए चरण में प्रवेश कर गए, जिससे मित्रता की नींव और मजबूत हुई और सहयोग की गति मजबूत हुई। 

शी चिनफिंग के अनुसार, इस वर्ष चीन और थाईलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ और “चीन-थाईलैंड मैत्री के स्वर्णिम 50 वर्ष” है। इस नए प्रारंभिक बिंदु पर खड़े होकर, दोनों पक्षों को पिछली उपलब्धियों के आधार पर भविष्य में आगे बढ़ना चाहिए, साझा भविष्य वाले चीन-थाईलैंड समुदाय के गहन और व्यावहारिक विकास को संयुक्त रूप से बढ़ावा देना चाहिए, ताकि दोनों देशों की आधुनिकीकरण प्रक्रियाओं में समर्थन मिल सके, और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि में और अधिक योगदान दिया जा सके।

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि हाल ही में 20वीं चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति का चौथा पूर्णाधिवेशन सफलतापूर्वक आयोजित हुआ और “15वीं पंचवर्षीय योजना” के प्रस्तावों की समीक्षा और अनुमोदन किया गया। चीन थाईलैंड के साथ मिलकर विकास रणनीतियों के समन्वय को मज़बूत करना चाहता है और नए युग में चीन के विकास अनुभव को साझा करने को तैयार है। दोनों देशों को चीन-थाईलैंड रेलवे के निर्माण में तेजी लानी चाहिए, कृषि व्यापार, हरित अर्थव्यवस्था और डिजिटल नवाचार जैसे क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करना चाहिए, और पर्यटन, युवा और स्थानीय क्षेत्रों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान को गहरा करना चाहिए।

शी चिनफिंग ने दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग के लिए सुरक्षित वातावरण बनाने के लिए ऑनलाइन जुआ और दूरसंचार धोखाधड़ी जैसे सीमा पार अपराधों का मुकाबला करने पर बल दिया और कहा कि चीन थाईलैंड के साथ मिलकर वैश्विक शासन पहल के कार्यान्वयन को बढ़ावा देना चाहता है, और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय को बनाए रखते हुए “वैश्विक दक्षिण” के आम हितों की रक्षा करने को तैयार है। 

बैठक में थाई प्रधानमंत्री अनुतिन ने कहा कि इस वर्ष थाईलैंड और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है, जो द्विपक्षीय संबंधों के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। थाईलैंड इस अवसर का लाभ उठा कर चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान को मज़बूत करना चाहता है, व्यापार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आपसी संपर्क और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि थाईलैंड-चीन संबंधों को एक नए स्तर पर पहुंचाया जा सके। 

उन्होंने थाईलैंड के ऑनलाइन जुआ और दूरसंचार धोखाधड़ी अपराधों पर लगातार हमला करने पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तावित चार वैश्विक पहलें अंतर्राष्ट्रीय मामलों में एक जिम्मेदार प्रमुख शक्ति के रूप में चीन की भूमिका को प्रदर्शित करती हैं। थाईलैंड इसका प्रशंसक है और सक्रिय समर्थन करता है। साथ ही, थाईलैंड चीन के साथ मिलकर बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करना चाहता है, ताकि हाथ मिलाकर क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें