Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

क्वांगतुंग प्रांत के निरीक्षण दौरे पर शी चिनफिंग

April 11, 2023

क्वांगतुंग प्रांत के निरीक्षण दौरे पर शी चिनफिंग

10 अप्रैल को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन के क्वांगतुंग प्रांत का निरीक्षण दौरा शुरू किया। वे सब से पहले चेनच्यांग शहर में पहुंचे। वहां उन्होंने  नेशनल 863 प्रोजेक्ट मैरीकल्चर सीड प्रोजेक्ट के दक्षिण बेस, माच्यांग जिले के हुक्वांग टाउन में स्थित स्वर्णीय गाय द्वीप के मैंग्रोव क्षेत्र, शुवेन पोर्ट और उत्तर खाड़ी के आसपास क्वांगतुंग जल संसाधन आवंटन परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने समुद्री मत्स्य पालन के स्थानीय विकास, मैंग्रोव के संरक्षण को मजबूत करने, परिवहन बुनियादी ढांचे के इंटरकनेक्शन के स्तर में सुधार, क्वांगतुंग और हाईनान के संयुक्त विकास को बढ़ावा देने और जल संसाधनों के आवंटन का अनुकूलन करने के बारे में स्थिति जानी।

मैंग्रोव उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय तटों के इंटरटाइडल ज़ोन में एक अद्वितीय जरायुज लकड़ी का पौधा समुदाय है। इसे “समुद्री वन” और “समुद्र के संरक्षक” के रूप में जाना जाता है। क्वांगतुंग प्रांत के चेनच्यांग शहर में मैंग्रोव नेशनल नेचर रिजर्व का कुल क्षेत्रफल लगभग 20,000 हेक्टेयर है, जो चीन का सबसे बड़ा मैंग्रोव नेचर रिजर्व है। चेनच्यांग में मैंग्रोव पौधों की कुल 26 प्रजातियां हैं, जिनमें से स्वर्णीय गाय द्वीप में 10 प्रजातियां हैं, जो इस शहर में समृद्ध मैंग्रोव जैव विविधता वाला क्षेत्र है।

हाल के कई वर्षों में चेनच्यांग ने मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र संरक्षण और केंद्रीकृत सन्निहित बहाली को मजबूत किया, मैंग्रोव पारिस्थितिक संरक्षण के साथ तटीय पर्यटन, पर्यटन स्थलों का भ्रमण कृषि, अवकाश मत्स्य पालन के गहरे एकीकरण को बढ़ावा दिया, और मैंग्रोव के आर्थिक मूल्य का दोहन करते हुए उच्च गुणवत्ता वाले विकास के लिए “हरित इंजन” बनाने का प्रयास किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें