Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने चीनी राष्ट्रीय इतिहास सोसायटी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के लिये बधाई संदेश भेजा

December 9, 2022

शी चिनफिंग ने चीनी राष्ट्रीय इतिहास सोसायटी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के लिये बधाई संदेश भेजा

चीन लोक गणराज्य की राष्ट्रीय इतिहास सोसायटी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बधाई संदेश भेजकर सोसायटी के सभी कॉमरेडों और पूरे देश में व्यापक राष्ट्रीय इतिहास अनुसंधान कर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि राष्ट्रीय इतिहास सोसायटी ने अपनी स्थापना के बाद 30 वर्षों में नये चीन के इतिहास के अनुसंधान, प्रसार-प्रचार और शिक्षा कार्य के विकास को बढ़ावा देने में सकारात्मक योगदान दिया है।

शी चिनफिंग को आशा है कि यह सोसायटी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की भावना को गहन रूप से सीख सकेगी, सही राजनीतिक दिशा पर कायम रहेगी, ऐतिहासिक भौतिकवाद का पालन करेगी, और व्यापक रूप से समाजवादी आधुनिक देश का निर्माण करने और चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को मजबूत करने के लिये नया योगदान दे सकेगी। गौरतलब है कि चीन लोक गणराज्य की राष्ट्रीय इतिहास सोसायटी की स्थापना वर्ष 1992 के दिसंबर में हुई, जो एक राष्ट्रीय शैक्षणिक सामाजिक संगठन है। सोसायटी का उद्देश्य राष्ट्रीय इतिहास अनुसंधान, प्रचार और शिक्षा को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय इतिहास अनुसंधान के प्रति उत्साही विशेषज्ञों, विद्वानों और लोगों को एकजुट करना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें