Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने सेशेल्स के नव निर्वाचित राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी को बधाई संदेश भेजा

15 अक्टूबर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पैट्रिक हर्मिनी को सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई संदेश भेजा।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और सेशेल्स के बीच पारंपरिक मित्रता है। दोनों एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर एक-दूसरे का समर्थन करते हैं, और बुनियादी ढाँचे तथा हरित विकास जैसे क्षेत्रों में फलदायी सहयोग प्राप्त कर रहे हैं। अगले वर्ष चीन और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है। मैं चीन-सेशेल्स संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ पहुँचाने के लिए चीन-अफ्रीका सहयोग मंच (FOCAC) के पेइचिंग शिखर सम्मेलन के परिणामों को लागू करने हेतु नव निर्वाचित राष्ट्रपति हर्मिनी के साथ काम करने को तैयार हूँ।

ये भी पढ़ें: Iran-Israel War : ईरान ने दिया ट्रंप को करारा जवाब, कहा- युद्ध कब खत्म होगा ये अमेरिका नहीं, बल्कि ईरान तय करेगा

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version