Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने चीनी कृषि विश्वविद्यालय के अध्यापकों और छात्रों को जवाबी पत्र भेजा

October 16, 2025

शी चिनफिंग ने चीनी कृषि विश्वविद्यालय के अध्यापकों और छात्रों को जवाबी पत्र भेजा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में चीनी कृषि विश्वविद्यालय के समग्र अध्यापकों और छात्रों को जवाबी पत्र भेजकर इस विश्वविद्यालय की स्थापना की 120वीं वर्षगांठ पर तमाम अध्यापकों, कर्मचारियों, छात्रों और पूर्व छात्रों को बधाई दी।

शी चिनफिंग ने अपने पत्र में आशा जतायी कि आप लोग स्कूल की श्रेष्ठ परंपरा संभालकर कृषि की मजबूती से देश को योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे, शैक्षिक सुधार गहराएंगे, कृषि में वैज्ञानिक व तकनीकी सृजन तथा उपलब्धियों के प्रयोग को मजबूत करेंगे, अधिकतर कृषि प्रेमी और कृषि जानने वाली प्रतिभाएं तैयार करेंगे और कृषि शक्ति के निर्माण तथा चीनी आधुनिकीकरण के लिए अधिक योगदान देंगे।

ध्यान रहे चीनी कृषि विश्वविद्यालय के समग्र अध्यापकों और छात्रों ने हाल ही में राष्ट्रपति शी को पत्र लिखकर स्कूल के 120 साल के विकास रास्ते और प्राप्त हुई उपलब्धियों की रिपोर्ट की और विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय के निर्माण में तेजी लाने और राष्ट्रीय महान पुनरोत्थान के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प व्यक्त किया था।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

ये भी पढ़ें: Today Weather : हिमाचल समेत 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, इतनी स्पीड से चलेगी हवा; जानें IMD का अलर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें