Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today Weather : हिमाचल समेत 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, इतनी स्पीड से चलेगी हवा; जानें IMD का अलर्ट

March 10, 2026

Today Weather : हिमाचल समेत 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, इतनी स्पीड से चलेगी हवा; जानें IMD का अलर्ट

Today Weather News: देशभर में मार्च की शुरुआत के साथ ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात के समय भी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राजस्थान, विदर्भ और गुजरात में लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं दूसरी ओर, देश के 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों, गुजरात और मध्य प्रदेश में 11 मार्च तक तापमान 4 से 6 डिग्री तक अधिक रहने की संभावना है।

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 15 मार्च तक कहीं-कहीं बारिश और हिमपात हो सकता है। साथ ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 10 से 12 मार्च के बीच गरज के साथ तेज हवाएं और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 10 और 11 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 9 से 15 मार्च के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर में 9 से 12 मार्च के दौरान और हिमाचल प्रदेश में 11, 12, 14 और 15 मार्च को गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा 10 से 13 मार्च के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 9 और 10 मार्च को हल्की वर्षा की संभावना है। वहीं 10 और 11 मार्च को बिहार और झारखंड में भी गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 9 से 15 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश में और 10 मार्च को केरल और माहे में भी गरज और बिजली के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। आज दिन के समय हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें