Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने जर्मन राष्ट्रपति स्टेनमेर के साथ फोन पर बात की

December 22, 2022

शी चिनफिंग ने जर्मन राष्ट्रपति स्टेनमेर के साथ फोन पर बात की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 20 दिसंबर की रात निमंत्रण पर जर्मन राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टेनमेर के साथ फोन पर बातचीत की । शी चिनफिंग ने कहा कि चालू साल चीन और जर्मनी के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 50वीं वर्षगांठ है ।दोनों देशों की कई पीढ़ियों के नेताओं की कोशिशों से चीन-जर्मनी संबंध आगे बढ़ने की आम दिशा में बने रहे हैं ।दोनों देश चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदार बन गये हैं ।चीन जर्मनी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को निरंतर नयी मंजिल पर पहुंचाने को तैयार है ।

शी चिनफिंग ने अगले चरण के चीन-जर्मनी संबधों के विकास के लिए तीन सुझाव पेश किये ।पहला ,दोनों पक्षों को एक दूसरे के बारे में बुनियादी सही पहचान पर कायम रहना चाहिए ।दूसरा ,व्यावहारिक व खुला सहयोग द्विपक्षीय संबंधों की सब से अहम विशेषता है ।तीसरा ,दोनों पक्षों को चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के स्वस्थ व स्थिर विकास की नेतृत्वकारी भूमिका निभानी चाहिए । राष्ट्रपति स्टेनमेर ने कहा कि पचास वर्षों में जर्मनी-चीन संबंध दिन ब दिन घनिष्ठ हो रहे हैं और सहयोग में भारी उपलब्धियां हासिल की गयी हैं ।जर्मनी चीन के साथ पारस्परिक सम्मान ,खुला व समावेशी भावना के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक है । दोनों पक्षों ने यूक्रेन मुद्दे पर भी चर्चा की।शी ने  बल दिया कि चीन शांति वार्ता बढ़ाने का पक्षधर है ।चीन के विचार में संकट का लंबा और जटिल होना किसी भी पक्ष के हित में नहीं है ।(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें