Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलेंगे

October 29, 2025

शी चिनफिंग अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मिलेंगे

चीनी विदेश मंत्रालय ने 29 अक्तूबर को बताया कि चीन और अमेरिका के बीच बनी सहमति के अनुसार, राष्ट्रपति शी चिनफिंग 30 अक्तूबर को, दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मुलाकात करेंगे और चीन-अमेरिका संबंधों तथा समान चिंता वाले मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

उधर, रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दक्षिण कोरिया में अमेरिकी और चीनी नेताओं के बीच होने वाली आगामी मुलाक़ात को लेकर आशावादी हैं। उनका मानना है कि यह बैठक कई प्रमुख मुद्दों के समाधान की दिशा में सकारात्मक परिणाम दे सकती है।

इस के बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता क्वो च्याखुन ने 29 अक्तूबर को पेइचिंग में आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि चीन इस मुलाक़ात में सकारात्मक और ठोस उपलब्धियाँ प्राप्त करने के लिए अमेरिका के साथ समान प्रयास करना चाहता है। 

उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों में शीर्ष नेतृत्व की कूटनीति एक अपूरणीय रणनीतिक और मार्गदर्शक भूमिका निभाती है। क्वो ने बताया कि होने वाली मुलाक़ात में दोनों देश के राष्ट्रपति चीन-अमेरिका संबंधों से जुड़े रणनीतिक और दीर्घकालिक विषयों के साथ-साथ साझा वैश्विक चिंताओं पर भी गहन चर्चा करेंगे।

उन्होंने आगे कहा, “हम इस मुलाक़ात में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए अमेरिका के साथ समान प्रयास करना चाहते हैं, ताकि चीन-अमेरिका संबंधों के स्थिर और स्वस्थ विकास के लिए नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की जा सके।”

क्वो च्याखुन ने यह भी बताया कि दोनों राष्ट्रपतियों की मुलाक़ात के संबंध में विस्तृत जानकारी उचित समय पर जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- इस फेमस यूट्यूबर ने लाइव आकर की सुसाइड की कोशिश, डिवाइडर से टकराने पर उड़े गाड़ी के परखच्चे

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें