Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने China की विभिन्न जातियों की जनता को नए साल की दीं शुभकामनाएं

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी और राज्य परिषद ने 20 जनवरी की सुबह पेइचिंग के जन बृहद भवन में वर्ष 2023 वसंत त्योहार का मिलन समारोह आयोजित किया ।शी चिनफिंग ने भाषण देकर चीन के विभिन्न जातियों की जनता ,हांगकांग ,मकाओ तथा थाईवान के देश बंधुओं और प्रवासी चीनियों को बधाई दी ।

शी चिनफिंग ने बल दिया कि पिछला वर्ष सीपीसी और देश के विकास इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण साल है ।जटिल अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण और भारी घरेलू सुधार व विकास कार्य के सामने समग्र पार्टी ,सेना और विभिन्न जातियों की जनता ने एकजुट होकर संघर्ष कर आधुनिक समाजवादी निर्माण का नया अध्याय जोड़ा है ।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में आशा और चुनौती साथ-साथ मौजूद है ।हमें स्थिरता को प्राथमिकता देकर आगे बढ़ना ,देश विदेश के मामलों का बखूबी अंजाम देते हुए विकास और सुरक्षा का बेहतर ताल-मेल बिठाकर आर्थिक संचालन का आम सुधार पूरा करने की कोशिश करना और जनजीवन के निरंतर सुधार को बढ़ावा देगा ।

उन्होंने कहा कि चीनी संस्कृति में खरगोश बुद्धिमत्ता ,चतुरता ,भलाई व शांति का प्रतिनिधित्व करता है ।आशा है कि परंपरागत पंचांग के खरगोश वर्ष में चीनी लोग खासकर व्यापक युवा खरगोश की तरह तेजी से आगे बढ़ेंगे और विभिन्न जगतों व व्यवसायों में अपनी शोभा दिखाएंगे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version