Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

छ्यूशी में शी चिनफिंग का लेख: चीनी राष्ट्र समुदाय का निर्माण समय की मांग

September 30, 2025

छ्यूशी में शी चिनफिंग का लेख: चीनी राष्ट्र समुदाय का निर्माण समय की मांग

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति की प्रमुख पत्रिका छ्यूशी जर्नल के 1 अक्टूबर को प्रकाशित होने वाले 19वें अंक में, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन लोक गणराज्य के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण लेख प्रकाशित होगा, जिसका शीर्षक है: “चीनी राष्ट्र समुदाय का निर्माण और विकास जनता की इच्छा, समय की सामान्य प्रवृत्ति और एक ऐतिहासिक अनिवार्यता है”। यह लेख 27 सितंबर, 2024 को जातीय एकता और प्रगति की प्रशंसा पर राष्ट्रीय सम्मेलन में महासचिव शी चिनफिंग के भाषण का एक अंश है।

लेख इस बात पर ज़ोर देता है कि चीनी राष्ट्र एक महान राष्ट्र है जिसका सभ्यतागत इतिहास 5,000 वर्षों से भी अधिक पुराना है। लेख में बताया गया है कि चीन के जातीय समूहों ने मिलकर मातृभूमि के विशाल भूभाग का विस्तार किया है, मिलकर एक एकीकृत बहु-जातीय राष्ट्र का निर्माण किया है, मिलकर चीन का गौरवशाली इतिहास लिखा है, मिलकर शानदार चीनी संस्कृति का निर्माण किया है और मिलकर एक महान राष्ट्रीय भावना का विकास किया है।

लेख में स्पष्ट किया गया है कि चीनी राष्ट्र का निर्माण और विकास जनता की इच्छा, समय की सामान्य प्रवृत्ति और ऐतिहासिक अनिवार्यता है। लेख के अनुसार, विभिन्न जातीय समूहों का अंतर्संयोजन चीनी राष्ट्र के निर्माण और विकास का ऐतिहासिक आधार है, और यह चीनी राष्ट्र जातीय समूहों के बीच दीर्घकालिक आदान-प्रदान और एकीकरण का परिणाम है। शी चिनफिंग का लेख कहता है कि केवल निरंतर एकजुटता और एकीकरण, और चीनी राष्ट्र के महान परिवार में एकीकृत होने से ही सभी जातीय समूहों का भविष्य उज्ज्वल हो सकता है।

लेख में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया है कि सभी जातीय समूहों की साझा मान्यताएँ चीनी राष्ट्र के एक एकीकृत बहु-जातीय राष्ट्र के निर्माण के पीछे अंतर्निहित प्रेरक शक्ति हैं। यह लेख कहता है कि हमारा एकीकृत बहु-जातीय राष्ट्र सभी जातीय समूहों द्वारा संयुक्त रूप से बनाया गया है और इसे सभी जातीय समूहों द्वारा संयुक्त रूप से बनाया जाना चाहिए। लेख में कहा गया है कि शानदार चीनी संस्कृति सभी जातीय समूहों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है और समाजवादी संस्कृति में नए गौरव स्थापित करने के लिए, हमें चीनी संस्कृति के साथ अपनी पहचान को निरंतर मज़बूत करना होगा और सभी जातीय समूहों के बीच आपसी सीख और एकीकरण को बढ़ावा देना होगा।

लेख अंत में इस बात पर ज़ोर देता है कि 5,000 से अधिक वर्षों की चीनी सभ्यता द्वारा पोषित महान मातृभूमि और महान राष्ट्र, हमेशा सभी चीनी लोगों का सबसे गहरा और स्थायी भावनात्मक बंधन रहेगा। इस विशाल, सुंदर और उपजाऊ भूमि में, सभी जातीय समूहों के लोगों का एक साझा घर है, जो चीन है; उन सभी की एक साझा पहचान है, जो चीनी राष्ट्र है; उन सबका एक ही नाम है, जो चीनी है; और उन सबका एक ही सपना है, जो है चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान। 

ये भी पढ़ें: Ladakh New LG: लद्दाख के वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 मार्च को लेंगे शपथ

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें