Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

“बेल्ट एंड रोड” पहल की 10वीं वर्षगांठ: सहयोग और विकास की राह और व्यापक होगी

September 5, 2023

“बेल्ट एंड रोड” पहल की 10वीं वर्षगांठ: सहयोग और विकास की राह और व्यापक होगी

 

7 सितंबर 2023 को, चीन द्वारा “बेल्ट एंड रोड” पहल की प्रस्तुति की 10वीं वर्षगांठ है। 7 सितंबर 2013 को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कजाखस्तान के नज़रबायेव विश्वविद्यालय में भाषण देते हुए “सिल्क रोड इकोनॉमिक बेल्ट” का संयुक्त रूप से निर्माण करने की पहल प्रस्तावित की, जिसका उद्देश्य रेशम मार्ग की भावना को विरासत में लेते हुए खुले सहयोग वाले मंच की स्थापना करना और विभिन्न देशों के बीच सहयोग व विकास के लिए नई प्रेरित ऊर्जा प्रदान करना है।

चीनी राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग द्वारा 24 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस वर्षों में चीन ने 152 देशों और 32 अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण पर 200 से अधिक सहयोग दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए हैं, जो चीन के साथ राजनयिक संबंध रखने वाले 83 प्रतिशत देशों को कवर करता है।

आंकड़ों से पता चलता है कि साल 2013 से साल 2022 तक, चीन और “बेल्ट एंड रोड” से जुड़े देशों के बीच माल व्यापार के आयात-निर्यात की मात्रा और गैर-वित्तीय प्रत्यक्ष निवेश की मात्रा में सालाना क्रमशः 8.6 प्रतिशत और 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई, संबंधित तटीय देशों के साथ दोतरफा निवेश 270 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक थे। 

इसके साथ ही, “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण वाले देशों में चीनी उद्यमों द्वारा निर्मित विदेशी आर्थिक और व्यापारिक सहयोग क्षेत्रों ने 4 लाख 21 हजार स्थानीय नौकरियां पैदा की हैं। अनुमान है कि वर्ष 2030 तक, “बेल्ट एंड रोड” के संयुक्त निर्माण से संबंधित देशों में 76 लाख लोगों को अत्यधिक गरीबी से और 3 करोड़ 20 लाख लोगों को मध्यम गरीबी से बाहर निकाला जाएगा और वैश्विक आय में 0.7 फीसदी से 2.9 फीसदी तक की वृद्धि होगी।

संख्याएँ कभी झूठ नहीं बोलतीं! “बेल्ट एंड रोड” पहल का अंतिम लक्ष्य वैश्विक शांति और विकास सुनिश्चित करना है। इसकी भावना दुनिया के सभी देशों की दो सबसे महत्वपूर्ण मांगों से मेल खाती है, अर्थात् सतत और जिम्मेदार विकास और लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार। यह एक विशेष “छोटा वृत्त” बनाने के बजाय एक खुली, समावेशी और साझा विकास प्रक्रिया पर जोर देती है। यह प्रतिभागियों को विचारधारा के आधार पर अलग नहीं करती है, और न ही यह शून्य-जमा गेम के तर्क को नियोजित करती है।

दस सालों में, चीन के साथ “बेल्ट एंड रोड” के सह-निर्माण करने वाले “दोस्तों का दायरा” बड़े से बड़ा हो गया है। भविष्य में, एक नए शुरुआती बिंदु पर, हम एक साथ मिलकर फिर से शुरुआत करें। शांतिपूर्ण सहयोग, आपसी लाभ, उभय जीत और समावेशी विकास की इस राह को व्यापक से व्यापक बनाएं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें