Site icon Dainik Savera Times

महिलाओं, बच्चों और महिला महासंघ के कार्य, पारिवारिक शिक्षा और पारिवारिक परंपरा निर्माण पर शी चिनफिंग की महत्वपूर्ण चर्चा प्रकाशित  

अखिल चीन महिला महासंघ द्वारा संकलित दो पुस्तकें “महिलाओं, बच्चों और महिला महासंघ के कार्य पर शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण प्रवचन का गहन अध्ययन और कार्यान्वयन” और “परिवार, पारिवारिक शिक्षा और पारिवारिक परंपरा निर्माण पर ध्यान देने पर शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण प्रवचन का गहन अध्ययन और कार्यान्वयन” हाल ही में पीपुल्स पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित की गईं और देश भर में वितरित की गईं।

18वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, महासचिव शी चिनफिंग ने महिलाओं, बच्चों और महिला महासंघ के कार्यों को बहुत महत्व दिया है, और परिवार निर्माण, पारिवारिक शिक्षा और पारिवारिक परंपरा पर ध्यान केंद्रित किया है। उन्होंने सीपीसी और देश के समग्र विकास पर आधारित कई महत्वपूर्ण वक्तव्य दिए हैं, और महिलाओं, बच्चों और परिवार के कार्य की नियमितता के बारे में सीपीसी की समझ को एक नए स्तर पर पहुँचाया है। ये दोनों पुस्तकें महिलाओं और बच्चों के मामलों के विकास का नेतृत्व करने और परिवार, पारिवारिक शिक्षा और पारिवारिक परंपरा के निर्माण को मज़बूत करने के सीपीसी के मूल प्रस्ताव को प्रतिबिंबित करती हैं। ये नए युग में चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, और नए युग में महिलाओं, बच्चों और परिवार के कार्यों के लिए वैज्ञानिक मार्गदर्शन और बुनियादी सिद्धांत प्रदान करती हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Police में इस साल होंगी बंपर भर्तियां, ऐसे करें अप्लाई; जानें तारीख और समय

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version