Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

वाशिंगटन स्टेट के “अमेरिका-चीन युवा छात्र विनिमय संघ” को शी चिनफिंग का उत्तर पत्र

August 20, 2023

वाशिंगटन स्टेट के “अमेरिका-चीन युवा छात्र विनिमय संघ” को शी चिनफिंग का उत्तर पत्र

हाल ही में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट के “अमेरिका-चीन युवा छात्र विनिमय संघ” और विभिन्न जगतों के मैत्रीपूर्ण लोगों को उत्तर पत्र भेजा। शी चिनफिंग ने अमेरिका के वाशिंगटन स्टेट में “अमेरिका-चीन युवा छात्र विनिमय संघ” और विभिन्न जगतों के मैत्रीपूर्ण लोगों को चीन द्वारा यूनिवर्सियाड और एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि खेल लोगों के बीच दोस्ती बढ़ाने के लिए एक सूत्र में बांध देता है।

विभिन्न पक्षों के संयुक्त प्रयासों से, “सरल, सुरक्षित और अद्भुत” छंगतू यूनिवर्सियाड सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। चीनी सरकार और लोगों को पूरा विश्वास है कि हांगजो शहर में एक शानदार एशियाई खेलों की मेजबानी की जाएगी।
शी चिनफिंग ने जोर देते हुए कहा कि चीन-अमेरिका संबंधों की आशा लोगों में है, नींव लोगों में है और भविष्य युवाओं में है।

आशा है कि चीन और अमेरिका के अधिक युवा दोनों देशों के बीच मित्रता की नई पीढ़ी के दूत बनने के लिए साथ-साथ चलेंगे और चीन-अमेरिका संबंधों के विकास में शक्ति देंगे। उन का मानना ​​है कि”अमेरिका-चीन युवा छात्र विनिमय संघ” और विभिन्न जगतों के मैत्रीपूर्ण लोग चीनी और अमेरिकी युवाओं के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान और द्विपक्षीय संबंधों के स्थिर विकास में योगदान देना जारी रखेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें