Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 सेवा व्यापार मेले के शिखर सम्मेलन शी चिनफिंग के वीडियो भाषण को मिली गर्मजोशी भरी अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

September 4, 2023

2023 सेवा व्यापार मेले के शिखर सम्मेलन शी चिनफिंग के वीडियो भाषण को मिली गर्मजोशी भरी अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 2 सितंबर को पेइचिंग में वीडियो के माध्यम से वर्ष 2023 चीनी अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेले के वैश्विक सेवा व्यापार शिखर सम्मेलन में भाषण दिया। कई देशों के लोगों ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण ने उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देने और दुनिया के साथ विकास के अवसरों को साझा करने के लिए चीन के दृढ़ संकल्प और जिम्मेदारी को प्रदर्शित किया, वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का मुकाबला करने और संयुक्त रूप से समृद्धि और विकास की संभावनाएं पैदा करने के लिए देशों के संयुक्त प्रयासों में आत्मविश्वास और ताकत का संचार किया है।

ब्रिटेन इस वर्ष के सेवा व्यापार मेले का अतिथि देश है और प्रदर्शनी में भाग लेने के बाद से इसने सबसे बड़ा प्रदर्शनी समूह बनाया है। चीन में ब्रिटेन के व्यापार दूत टॉम ड्यूक ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण को सुनने के बाद कहा कि चीन द्वारा उच्च-स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देने से “ब्रिटेन और अन्य विदेशी भागीदारों के लिए कई अवसर आएंगे, और हम इस सहयोग से व्यवसायों और लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर हैं।”

इथियोपिया में अदीस अबाबा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कोस्टेंटिनो बेरहुटेस्फा ने कहा कि चीन के बाहरी दुनिया के लिए निरंतर खुलेपन और खुलेपन के पैमाने और गुणवत्ता में निरंतर सुधार ने अफ्रीका-चीन व्यापार के तेजी से विकास को बढ़ावा दिया है। चीन का उच्च स्तरीय खुलापन “अफ्रीका में अधिक चीनी प्रोत्साहन लाएगा और अफ्रीका को स्वतंत्र रूप से विकसित होने में मदद करेगा।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें