Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग की रूस यात्रा मित्रता, सहयोग और शांति को रेखांकित करती है : चीनी विदेश मंत्री

March 23, 2023

20 से 22 मार्च तक रूसी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस की राजकीय यात्रा की ।यात्रा की समाप्ति के समय चीनी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री छिन कांग ने संवाददाताओं को बताया कि यह यात्रा विश्व में ध्यानाकर्षक मैत्री, सहयोग और शांति यात्रा है। छिन कांग ने बताया कि इस यात्रा ने इस साल चीनी राष्ट्रपति की कूटनीति का नया अध्याय जोड़ा है ।इस यात्रा में बड़ी उपलब्धियां हासिल हुई हैं ,जिस ने चीन की स्वतंत्र व शांतिपूर्ण कूटनीति और विश्व शांति बढ़ाने की प्रतिबद्धता जाहिर की है ।अंतरराष्ट्रीय लोकमत का आम विचार है कि शी चिनफिंग की रूस यात्रा वैश्विक भू-राजनीति में एक दूरगामी प्रभाव होने वाली घटना है ,जिस ने चीन की शांति निर्माता की छवि दिखायी ,एक बड़े देश की भूमिका व जिम्मेदारी जाहिर की और जटिल अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति में अधिक स्थिरता लायी है ।यह यात्रा विश्व के बहुध्रुवीकरण और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लोकतांत्रिकरण को बढ़ाने के लिए मददगार साबित होगी ।

छिन कांग ने कहा कि नयी स्थिति में चीन और रूस चौतरफा तौर पर रणनीतिक समन्वय साझेदारी बढ़ाएंगे ।यह न सिर्फ दोनों देशों की जनता ,बल्कि मानव विकास व प्रगति के लिए नया योगदान देगा । छिन कांग ने कहा कि यात्रा के दौरान दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने यूक्रेन संकट पर ईमानदार और गहरे रूप से विचारों का आदान प्रदान किया ।रूस ने चीन के वस्तुगत ,न्यायपूर्ण और संतुलित पक्ष की तारीफ की और कहा कि रूस शांति वार्ता के लिए खुला रूख अपनाता है और चीन की रचनात्मक भूमिका का स्वागत करता है ।दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने वार्ता के बाद संयुक्त बयान पर हस्ताक्षर कर फिर बल दिया कि यूएन चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करना है ।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें