Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने चीनी सरकारी कार्य रिपोर्ट और 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा जारी की

March 14, 2026

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने चीनी सरकारी कार्य रिपोर्ट और 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा जारी की

शिन्हुआ समाचार एजेंसी को 13 मार्च को 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा(एनपीसी) के चौथे सत्र में चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग द्वारा राज्य परिषद की ओर से प्रस्तुत सरकारी कार्य रिपोर्ट का पूरा पाठ और 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा जारी करने का अधिकार दिया गया।14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के चौथे सत्र ने 12 मार्च को प्रस्ताव पारित कर दोनों को मंजूरी दी। सरकारी कार्य रिपोर्ट में चार भाग हैं। पहला 2025 के कार्यों की समीक्षा। दूसरा 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान मुख्य लक्ष्य और प्रमुख कार्य। तीसरा 2026 में आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए समग्र आवश्यकताएं और नीतिगत दिशा-निर्देश।  चौथा 2026 के लिए सरकारी कार्य।

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष विकास के लिए मुख्य अपेक्षित लक्ष्य हैं: 4.5 फीसदी से 5 फीसदी की आर्थिक वृद्धि और व्यावहारिक कार्यों में इससे भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने का प्रयास करें। साथ ही शहरी क्षेत्रों में 1.2 करोड़ से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे और शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर लगभग 5.5 प्रतिशत रहेगी। जबकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में लगभग 2 प्रतिशत की वृद्धि, आर्थिक विकास के अनुरूप आय में वृद्धि होगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय भुगतानों का बुनियादी संतुलन और लगभग 7 खरब किग्रा. अनाज उत्पादन और प्रति यूनिट जीडीपी पर कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में लगभग 3.8 प्रतिशत की कमी होगी।

वहीं, 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा को 18 अध्यायों में विभाजित किया गया है: “चीनी शैली के आधुनिकीकरण के निर्माण में एक नई स्थिति बनाने का प्रयास”, “आधुनिक औद्योगिक प्रणाली का निर्माण और वास्तविक अर्थव्यवस्था की नींव को मजबूत करना”, “उच्च स्तरीय वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता को तेज करना और नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास का नेतृत्व करना”। साथ ही “डिजिटल चीन के निर्माण को गहरा करना और डिजिटल व बुद्धिमान विकास के स्तर को बढ़ाना”, “एक मजबूत घरेलू बाजार का निर्माण और एक नए विकास प्रतिमान के निर्माण में तेजी लाना”। वहीं “उच्च स्तरीय समाजवादी बाजार अर्थव्यवस्था प्रणाली के निर्माण में तेजी लाना और उच्च गुणवत्ता वाले विकास की गति को बढ़ाना”, “उच्च स्तरीय खुलेपन का विस्तार करना और सहयोग व उभय जीत की नई स्थिति का निर्माण करना”। साथ ही “कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के आधुनिकीकरण में तेजी लाना और ग्रामीण क्षेत्रों के व्यापक पुनरुद्धार को ठोस रूप से बढ़ावा देना”, “क्षेत्रीय आर्थिक लेआउट को अनुकूलित करना और समन्वित क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देना”, “संपूर्ण राष्ट्र के सांस्कृतिक नवाचार और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना और समाजवादी संस्कृति को समृद्ध बनाना”, “जनसंख्या विकास रणनीति में सुधार करना और उच्च गुणवत्ता वाले जनसंख्या विकास को बढ़ावा देना” शामिल है।

साथ ही, “लोगों की आजीविका की गारंटी और सुधार के प्रयासों को बढ़ाना और सभी लोगों के लिए सामान्य समृद्धि को ठोस रूप से बढ़ावा देना”, “आर्थिक और सामाजिक विकास के व्यापक हरित परिवर्तन में तेजी लाना और एक सुंदर चीन का निर्माण करना”, “राष्ट्रीय सुरक्षा प्रणाली और क्षमताओं के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना और उच्च स्तरीय शांतिपूर्ण चीन का निर्माण करना” शामिल है। जबकि “सेना की स्थापना के शताब्दी लक्ष्य को समय पर प्राप्त करना और उच्च गुणवत्ता के साथ राष्ट्रीय रक्षा और सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना”, ” पूर्ण-प्रक्रिया वाले जन लोकतंत्र का विकास करना और चीनी विशेषता वाले समाजवादी कानूनी प्रणाली में सुधार करना”, “‘एक देश, दो प्रणाली’ को बनाए रखना और उसमें सुधार करना और मातृभूमि के एकीकरण को बढ़ावा देना” और “योजना के कार्यान्वयन की गारंटी को मजबूत करना” शामिल है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें