विज्ञापन

आर्थिक कार्यों में महत्वपूर्ण सम्बंधों को संभालने पर ’छ्योशी’ में प्रकाशित हुआ शी का आलेख

1 मार्च को प्रकाशित हुए सीपीसी केंद्रीय समिति की प्रमुख मैगजीन छ्योशी के पाँचवें अंक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक अहम आलेख जारी किया गया,जिसका शीर्षक‘आर्थिक कार्यों में कई महत्वपूर्ण सम्बंधों को ठीक से संभालना’ है। इस आलेख में बल दिया गया कि वर्ष 2024, 14वीं पंचवर्षीय योजना पूरा करने का कुंजीभूत साल.

- विज्ञापन -

1 मार्च को प्रकाशित हुए सीपीसी केंद्रीय समिति की प्रमुख मैगजीन छ्योशी के पाँचवें अंक में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का एक अहम आलेख जारी किया गया,जिसका शीर्षक‘आर्थिक कार्यों में कई महत्वपूर्ण सम्बंधों को ठीक से संभालना’ है। इस आलेख में बल दिया गया कि वर्ष 2024, 14वीं पंचवर्षीय योजना पूरा करने का कुंजीभूत साल है। जटिल परिस्थिति के बावजूद चीनी आर्थिक संचालन आम तौर पर स्थिर रहा और गुणवत्ता विकास आगे बढ़ाया गया और राष्ट्रीय चतुर्मुखी शक्ति निरंतर मजबूत रही। चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण ने नया ठोस कदम उठाया है।

इस आलेख में कहा गया कि स्थिति के विश्लेषण में हमें इस सिद्धांत पर कायम रहना है कि हर चीज के दो पहलू होते हैं यानी उपलब्धियों की चर्चा के साथ समस्याओं को तल तक देखना है। वर्तमान में बाहरी वातावरण के परिवर्तन से प्रतिकूल प्रभाव बढ़ रहा है और चीनी आर्थिक संचालन में कई चुनौतियां मौजूद हैं। लेकिन चीन का आर्थिक आधार स्थिर है, आर्थिक लाभ ज्यादा है, लचीलापन मजबूत है और सभावनाएं अपार हैं। दीर्घकाल तक अच्छा होने का बुनियादी रूझान नहीं बदला है ।

इस आलेख में कहा गया कि हमें कई महत्वपूर्ण सम्बंधों का अच्छा तालमेल करना है, जिनमें प्रभावी बाजार और जवाबदेह सरकार के सम्बंध, आम सप्लाई और आम मांग के सम्बंध, नये इंजन तैयार करने और पुराने इंजन के उन्नयन के सम्बंध, नयी वृद्धि बढ़ाने और निष्क्रिय संसाधन को अच्छे प्रयोग में लाने के सम्बंध, गुणवत्ता की उन्नति और मात्रा के विस्तार के सम्बंध शामिल हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Latest News