Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ज़ेलेंस्की ने पुष्टि की कि एफ-16 लड़ाकू विमान यूक्रेन पहुंचे

August 5, 2024

ज़ेलेंस्की ने पुष्टि की कि एफ-16 लड़ाकू विमान यूक्रेन पहुंचे

मॉस्को। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को यूक्रेन में एफ-16 लड़ाकू विमानों के पहुंचने की पुष्टि की। इसे यूक्रेनी वायु सेना के विकास का नया चरण बताया और डिलीवरी के लिए यूक्रेनी भागीदारों को धन्यवाद दिया। ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा, हम अब यूक्रेन के सशस्त्र बलों की वायु सेना के विकास के एक नए चरण में हैं। हमने यूक्रेनी वायु सेना को एक नए विमानन मानक-पश्चिमी लड़ाकू विमानन यूक्रेन में एफ -16 में बदलने के लिए बहुत कुछ किया है। हमने यह सुनिश्चित किया।’’ ‘एक्स’ पर पोस्ट में एक वीडियो है जिसमें एफ-16 की एक जोड़ी को उड़ान भरते हुए दिखाया गया है। साथ ही यूक्रेनी चिह्नों के साथ दो अन्य लड़ाकू विमानों को भी दिखाया गया है। जबकि ज़ेलेंस्की को सेवाकर्मियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए देखा गया है।

इससे पहले दिन में ‘द इकोनॉमिस्ट’ ने बताया कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों द्वारा 31 जुलाई को वादा किए गए 79 एफ-16 लड़ाकू विमानों में से पहले 10 प्राप्त हुए है। एफ-16 लड़ाकू विमानों का पहला बैच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन के एक साल बाद यूक्रेन पहुंचा है। अखबार ने बताया कि प्रशासन ने यूरोपीय सहयोगियों को उन्हें भेजने के लिए हरी झंडी दे दी है, साथ ही कहा कि 2024 के अंत तक, यूक्रेन के पास ऑपरेशन में 20 एफ-16 होने चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें