Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री से मुलाकात की

August 30, 2023

चीनी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी वाणिज्य मंत्री से मुलाकात की

 

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 29 अगस्त को दोपहर बाद पेइचिंग स्थित जन बृहद भवन में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो से मुलाकात की। इस दौरान, ली छ्यांग ने कहा कि एक स्वस्थ और स्थिर चीन-अमेरिका संबंध न केवल दोनों देशों के लिए फायदेमंद है, बल्कि दुनिया के लिए भी फायदेमंद है। गत वर्ष, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इंडोनेशिया के बाली द्वीप में सफलतापूर्वक मुलाकात की, वे कई महत्वपूर्ण सहमतियों पर पहुंचे, जिसने चीन-अमेरिका संबंधों की दिशा बताई।

हाल के दिनों में, अमेरिका ने कई मौकों पर कहा है कि वह बाली द्वीप में दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा निर्धारित एजेंडे पर लौटने के लिए प्रतिबद्ध है और चीन इसका स्वागत करता है। चीनी प्रधानमंत्री ने कहा कि आपसी सम्मान, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और उभय जीत सहयोग चीन और अमेरिका के लिए एक साथ आने के सही तरीके हैं। आशा है कि अमेरिका चीन-अमेरिका संबंधों को बनाए रखने और विकसित करने के लिए अधिक व्यावहारिक और लाभकारी कार्रवाई करने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करेगा।

ली छ्यांग ने यह भी कहा कि चीन-अमेरिका आर्थिक और व्यापारिक संबंधों का सार पारस्परिक लाभ और उभय जीत है। चीन आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्र में अमेरिका के साथ बातचीत और सहयोग को मजबूत करना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक संबंधों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा दिया जा सके। आशा है कि अमेरिका चीन के साथ एक ही दिशा की ओर आगे बढ़ेगा।

चीन सक्रिय रूप से बाहरी दुनिया के लिए उच्च-स्तरीय खुलेपन को बढ़ावा देता है, बाजार पहुंच को और अधिक शिथिल करता है, विदेशी वित्त पोषित उद्यमों के लिए राष्ट्रीय व्यवहार लागू करता है, और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बनाए रखते हुए इसे बढ़ावा देता है। मुलाकात में रायमोंडो ने कहा कि बाइडेन प्रशासन चीन के आर्थिक विकास और जन-जीवन में सुधार का समर्थन करता है।

इसका चीन के विकास पर अंकुश लगाने का कोई इरादा नहीं है और यह चीन से अलग होने की कोशिश नहीं करता है। अमेरिका चीन के साथ संचार बनाए रखते हुए दोनों देशों के बीच सामान्य आर्थिक व व्यापारिक संबंधों को बनाए रखना चाहता है, ताकि द्विपक्षीय संबंधों के स्थिर विकास को बढ़ावा दिया जा सके। साथ ही, अमेरिका कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जलवायु परिवर्तन और फेंटेनाइल से निपटने जैसे क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को मजबूत करने का भी इच्छुक है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें