Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जापान में भूकंप के मध्यम स्तर के झटके, नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं

January 28, 2024

जापान में भूकंप के मध्यम स्तर के झटके, नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं

टोक्यो: जापान में रविवार सुबह टोक्यो, कानागावा प्रान्त और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम एजेंसी ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने बताया कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार सुबह 8:59 बजे महसूस किए गए।

एजेंसी के अनुसार रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र टोक्यो खाड़ी में 80 किलोमीटर की गहराई में था। सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के अनुसार, अब तक नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है और वह स्थिति के विवरण की पुष्टि कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें